Home Sports KL Rahul: उनके कुछ अंधविश्वास हैं…, वाइफ अथिया शेट्टी को लेकर केएल राहुल ने ऐसा क्यों कहा?

KL Rahul: उनके कुछ अंधविश्वास हैं…, वाइफ अथिया शेट्टी को लेकर केएल राहुल ने ऐसा क्यों कहा?

0
KL Rahul: उनके कुछ अंधविश्वास हैं…, वाइफ अथिया शेट्टी को लेकर केएल राहुल ने ऐसा क्यों कहा?

[ad_1]

KL Rahul-Athiya Shetty: हाल ही में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने विश्व कप 2023 के लिए अथिया को स्टेडियम में आकर मैच देखने के लिए कहा था. हालांकि, अथिया ने पूरा मैच घर पर देखने के लिए कहा. इसके अलावा, उन्होंने उस समय के बारे में भी चर्चा की, जब एक आईपीएल मैच के दौरान उनकी जांघ में चोट लग गई थी तो वाइफ अथिया का क्या रिएक्शन था. राहुल ने अथिया को थोड़ा अंधविश्वासी भी बताया.

मैं बल्लेबाजी करता हूं तो वह…  

केएल राहुल ने खुलासा किया वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान केएल राहुल ने अथिया को स्टेडियम में आकर मैच देखने को कहा था, लेकिन उन्होंने घर पर रहकर और टेलीविजन पर मैच देखने के लिए कहा. राहुल न कहा वह ‘अंधविश्वासी’ हैं और घर में उनकी एक लकी जगह भी है. एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा, ‘घर पर अथिया का एक लकी स्थान है. इसलिए वह वहीं बैठना चाहती हैं. आप जानते हैं कि पार्टनर कैसे हो सकते हैं. उनकी अपनी लकी पोजीशन हैं. उनकी लकी सीट्स हैं. वे वहां बैठकर मैच देखना चाहती हैं. जब मैं बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो वह हिलती तक नहीं है. जब मैं खेलता हूं तो उसे कुछ अंधविश्वास होते हैं.’

मुझसे ज्यादा फ्रस्ट्रेटिड…

केएल राहुल ने यह भी बताया कि जब वह हाल ही में इंजरी से जूझ रहे थे तो अथिया उनसे ज्यादा फ्रस्ट्रेटिड रहती थीं. राहुल ने कहा, ‘वह मुझसे कहीं अधिक निराश और क्रोधित थी. मैंने खुद को उसे शांत रखने की कोशिश की क्योंकि यह पहली बार था जब वह मुझे इस दौर से गुजरते हुए देख रही थी. यह हम दोनों के लिए कठिन था, लेकिन इससे हमें वह समय भी मिला, जिसकी हमें एक साथ जरूरत थी. अथिया ने मुझे बहुत प्यार दिया.’

साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा हैं राहुल 

बता दें कि केएल राहुल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाजी का रूप में साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं. सेंचुरियनस में हुए सीरीज के पहले मैच में भले ही भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, लेकिन केएल राहुल ने पहली पारी में 101 रन की शतकीय पारी खेलकर भारत का स्कोर 245 रन तक पहुंचाया था. हालांकि, दूसरी पारी में उनका बल्ला नहीं चला. इस मैच में वह भारत के लिए एकमात्र शतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं, विराट कोहली ने दूसरी पारी में 76 रन बनाए थे. टीम का दूसरे और सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रिका से सामना 3 जनवरी से न्यूलैंड्स के मैदान पर होने वाला है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here