Home Sports WATCH: पूजा की परफेक्ट लाइन-लेंथ ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के उड़ाए होश, सेकंड्स में उखाड़ फेंका स्टंप

WATCH: पूजा की परफेक्ट लाइन-लेंथ ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के उड़ाए होश, सेकंड्स में उखाड़ फेंका स्टंप

0
WATCH: पूजा की परफेक्ट लाइन-लेंथ ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के उड़ाए होश, सेकंड्स में उखाड़ फेंका स्टंप

[ad_1]

Pooja Vastrakar bowled Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम भारत के दौरे पर है. ODI सीरीज के पहले मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया था. अब दूसरे मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत जारी है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया. पहली पारी के दौरान टीम इंडिया की पेसर पूजा वस्त्रकार ने एक ऐसी गेंद डाली कि एलिसा हीली उसकी रफ्तार लाइन और लेंथ बिलकुल नहीं समझ सकीं और क्लीन बोल्ड हो गईं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

पूजा ने उखाड़ दिया स्टंप

पहली पारी का 10वां ओवर कप्तान हरमनप्रीत में दाएं हाथ की पेसर पूजा वस्त्राकर को थमाया. ओवर की पहली ही गेंद पर पूजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के डंडे उखाड़ फेंके. पूजा ने गुड लेंथ पर गेंद फेंकी, जिस पर एलिसा हीली आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बॉल को पूरी तरह से मिस कर गईं. गेंद बल्ले से बिना संपर्क करे विकेटों में जा घुसी और लेग स्टंप उखड़कर दूर जाकर गिरा. एलिस हीली 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. पूजा ने इस विकेट के साथ ही भारत को पहली सफलता भी दिलाई.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here