Home Breaking News Weather Update: कोहरे का कहर जारी, रेलवे-हवाई सेवाएं प्रभावित, कल के लिए येलो अलर्ट; जानें कब से मिलेगी राहत

Weather Update: कोहरे का कहर जारी, रेलवे-हवाई सेवाएं प्रभावित, कल के लिए येलो अलर्ट; जानें कब से मिलेगी राहत

0
Weather Update: कोहरे का कहर जारी, रेलवे-हवाई सेवाएं प्रभावित, कल के लिए येलो अलर्ट; जानें कब से मिलेगी राहत

[ad_1]

Mausam ka Hal Fog continues to wreak havoc in Delhi NCR railway and air services affected

कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर घूमते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी में एक सप्ताह से कोहरे का सितम जारी है। इसका सीधा असर रेलवे और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। शनिवार को 30 ट्रेनें और 100 के करीब हवाई उड़ानों पर इसका असर पड़ा। इसमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। रेल और हवाई सेवाओं में देरी के वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान उड़ानों में 20 के करीब उड़ान विलंब से उड़े। बैंकाक की उड़ान करीब चार घंटे की देरी से रवाना हुई। आगमन से जुड़ी करीब छह विमान भी विलंब से पहुंची। घरेलू उड़ानों की बात करें तो पटना को जाने वाली उड़ान करीब नौ घंटा की देरी से रवाना हुई। इसी तरह अहमदाबाद की उड़ान करीब छह घंटा, गोवा की उड़ान भी छह घंटा, गोरखपुर की उड़ान करीब तीन घंटा व बागडोगरा की उड़ान करीब तीन घंटे विलंब से रवाना हुई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here