[ad_1]

फैव-4 का साल 2023 में प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साल 2023 खत्म होने को है। इस साल दुनियाभर के फैंस को क्रिकेट में कुछ दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। विश्व कप से लेकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक कुछ बेहतरीन मैच खेले गए। हालांकि, वनडे और टेस्ट क्रिकेट ने एक बार रोमांच के मामले में टी20 को पीछे छोड़ दिया। ऑन फील्ड विवाद से लेकर मैदान के बाहर बयानबाजी तक में वनडे और टेस्ट क्रिकेट ने बाजी मारी।
वहीं, ‘फैव-4’ यानी मौजूदा समय में क्रिकेट के चार धुरंधरों ने भी फैंस का खूब दिल जीता। इनमें विराट कोहली, केन विलियम्सन, जो रूट और स्टीव स्मिथ शामिल हैं। इन चारों ने मिलकर टेस्ट में साल 2023 में 3082 रन बनाए और 11 शतक जड़े। वहीं, वनडे में चारों ने मिलकर इस साल 2551 रन बनाए। इसमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा रन अकेले विराट कोहली ने बनाए हैं।
[ad_2]
Source link