Home Sports बुरी खबर! क्रिकेट खेलते समय 22 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, पेड़ के नीचे बैठा और…

बुरी खबर! क्रिकेट खेलते समय 22 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, पेड़ के नीचे बैठा और…

0
बुरी खबर! क्रिकेट खेलते समय 22 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, पेड़ के नीचे बैठा और…

[ad_1]

मध्य प्रदेश से एक बेहद ही दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. मध्यप्रदेश के के खरगोन जिले के एक गांव में 22 साल के एक नौजवान की क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. रविवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जिले के बालवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट गांव में शनिवार शाम को मैच में गेंदबाजी करते समय इंदल सिंह जादव बंजारा नामक शख्स को बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

डॉक्टर ने हार्ट अटैक की पुष्टि की

बड़वाह सिविल अस्पताल के डॉ. विकास तलवार का कहना है कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. डॉक्टर ने बताया कि शख्स की मृत्यु अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी. उन्होंने कहना है कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. 

सीने में उठा था दर्द

डॉ. तलवार ने बताया कि बंजारा को अस्पताल लाने वाले लोगों के हवाले से बताया कि उसने मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद युवक एक पेड़ के नीचे बैठ गया. शालीग्राम गुर्जर नामक एक ग्रामीण ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद बंजारा ने बाकी खिलाड़ियों से उसे अस्पताल ले जाने को कहा. इसके बाद शख्स को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे बड़वाह सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

कई मामले आ रहे हैं सामने 

यह गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ समय में हार्ट अटके के कई मामले सामने आए हैं. यह भी उन कई उदाहरणों में से एक है जब युवा बिना किसी विशेष कारणों से दिल के दौरे का शिकार हुए हैं. कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें देखा गया है कि 20-40 वर्ष की उम्र के लोगों को गरबा खेलते समय, शादियों में डांस करते समय या जिम में वर्कआउट करते समय कार्डियक अरेस्ट के चलते अपनी जाना गंवानी पड़ी है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here