Home Breaking News ‘मस्त में रहने का लेकिन जरा हटके जरा बचके’, दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में फैलाई जागरूकता

‘मस्त में रहने का लेकिन जरा हटके जरा बचके’, दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में फैलाई जागरूकता

0
‘मस्त में रहने का लेकिन जरा हटके जरा बचके’, दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में फैलाई जागरूकता

[ad_1]

New Year 2024 Be happy but jara hatke jara bachke Delhi Police spread awareness in filmy style on 31 december

दिल्ली पुलिस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से लेकर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ तक, दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने नागरिकों को नए वर्ष की पूर्व संध्या को सुरक्षित रूप से मनाने के तरीके को याद दिलाने के लिए हिंदी फिल्मों और शो के कई शीर्षकों का इस्तेमाल किया।

दिल्ली पुलिस का खास संदेश 

नए वर्ष की पूर्व संध्या जश्न का आह्वान करती है, लेकिन कभी-कभी लोगों के लापरवाह रवैये के कारण यह दिन एक बुरे सपने में बदल सकता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि 31 दिसंबर की रात हर किसी के पास सुरक्षित और आनंदमय समय हो। इससे पहले कि आप सभी नए वर्ष के जोश में डूब जाएं, दिल्ली पुलिस की फिल्मी लेकिन सावधान रहने की महत्वपूर्ण बात पढ़ना न भूलें।

Thalapathy 68: ‘दलपति68’ के शीर्षक से उठा पर्दा, विजय की फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का नया पोस्टर भी जारी

फिल्मी अंदाज में फैलाई जागरूकता 

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा है, ‘नए वर्ष की पूर्व संध्या पर मस्त में रहने का लेकिन जरा हटके जरा बचके। अगर एनिमल बन कर बवाल या नॉन स्टॉप धमाल मचाया तो कहीं ऐसा न हो कि 2024 का पहला दिन द ग्रेट इंडियन फैमिली के बजाएं इंडियन पुलिस फोर्स के साथ मनाना पड़े।’

Salaar: नए वर्ष की पूर्व संध्या पर ‘सलार’ के निर्माताओं का फैंस को बड़ा तोहफा, जारी हुआ नया डायलॉग प्रोमो

सुरक्षा को भगवान भरोसे न रखें-दिल्ली पुलिस 

पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, ‘सैम बहादुरी इसी में है कि सुरक्षा को भगवान भरोसे न रखें। आखिरकार, आप भी किसी का भाई, किसी की जान हो।’ इसके साथ दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने पोस्ट में न्यू ईयर, न्यू ईयर इव और न्यू ईयर 2024 जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ‘हाहाहाहा बिल्कुल फिल्मी।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here