Home Sports रोहित के पास केपटाउन में बन सकते हैं नंबर-1, सचिन-धोनी समेत 7 कप्तान हुए फेल

रोहित के पास केपटाउन में बन सकते हैं नंबर-1, सचिन-धोनी समेत 7 कप्तान हुए फेल

0
रोहित के पास केपटाउन में बन सकते हैं नंबर-1, सचिन-धोनी समेत 7 कप्तान हुए फेल

[ad_1]

नई दिल्ली. टेस्ट में साउथ अफ्रीका का दबदबा अपने घर में सालों से बरकरार है. उम्मीद जताई जा रही थी कि इस सीरीज को जीतकर रोहित शर्मा बतौर कप्तान 31 साल का इतिहास पलटेंगे. लेकिन पहला ही मुकाबला हारने के बाद फैंस की उम्मीदें टूट चुकी हैं. भारत को 32 रन से पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. हार के बावजूद रोहित शर्मा के पास अभी भी इतिहास रचने का शानदार मौका है. दूसरा मुकाबला ऐसे मैदान पर खेला जाना है जहां टीम इंडिया अभी तक एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी है.

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें दूसरे टेस्ट के लिए केपटाउन के न्यूलैंड्स में भिड़ेंगी. यहां दोनों टीमों के बीच अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन भारत को एक भी मैच नसीब नहीं हुआ है. साउथ अफ्रीका ने केपटाउन में भारत के खिलाफ 4 मैच जीते हैं. अभी तक सात कप्तानों के नेतृत्व में भारत ने साउत अफ्रीका को उसके घर में टेस्ट सीरीज में टक्कर दी है. जिसमें एमएस धोनी, मोहम्मद अजरुद्दीन, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. लेकिन केपटाउन में किसी भी कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट मैच नहीं जीता है.o

पिछली बार विराट की कप्तानी में मिली थी हार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी बतौर कप्तान इतिहास रचने का शानदार मौका 2021 में मिला था. उस दौरान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज हुई थी. विराट की कप्तानी में भारत ने 1 मुकाबला जीता था. लेकिन 2 मुकाबलों में भारत को हार मिली. जिसके बाद भारत के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज पर साउथ अफ्रीका की जीत का सिलसिला बरकरार रहा.

IND vs SA: रोहित शर्मा के पास 13 साल का इतिहास पलटने का मौका, अफ्रीका को रौंदा तो बन जाएंगे दूसरे कप्तान

टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर)

Tags: Rohit sharma, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here