[ad_1]
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) पहले टेस्ट में रोहित शर्मा की टीम की हार फैंस का दर्द कुरेद गई है. टीम इंडिया को पहले टेस्ट में 32 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. जिसके बाद कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सवालिया निशान बन गया था. लेकिन इस हार के बाद अभी भी रोहित एंड कंपनी के पास 13 साल के इतिहास को पलटने का मौका है. 13 साल पहले ऐसा हुआ था जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बिना हारे स्वदेश लौटी थी.
सबसे महान कप्तानों में से एक एमएस धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने दो बार बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका दौरे पर गए हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका पर शानदार पलटवार किया था. 18 साल बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में बिना हारे घर लौटी थी. 2010 में टेस्ट सीरीज 1-1 पर ड्रॉ रही. लेकिन इसके बाद से 3 बार टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को उसके घर में टक्कर दी है. जिसमें से एक बार विराट कोहली कप्तान रहे जबकि एक बार केएल राहुल. लेकिन तीनों बार भारतीय टीम हारकर भारत लौटी. लेकिन इस बार रोहित शर्मा के पास 13 साल के इतिहास को पलटने का शानदार मौका है.
रोहित बनेंगे दूसरे कप्तान
साउथ अफ्रीका ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है. दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में 3 जनवरी को आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. यदि टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज ड्रॉ करती है तो रोहित शर्मा 31 साल के इतिहास में ऐसे दूसरे कप्तान होंगे, जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ करेगी.
टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर)
.
Tags: Ms dhoni, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : December 31, 2023, 12:05 IST
[ad_2]
Source link