[ad_1]
IND vs SA 2nd test: टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की फिटनेस को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. ट्रेनिंग सेशन में लगी कंधे की चोट के बाद अभी शार्दुल ठाकुर की हालत कैसी है, इससे जुड़ी एक अहम जानकारी मिली है. बता दें कि फिलहाल शार्दुल ठाकुर पहले से बेहतर बताए जा रहे हैं. टीम इंडिया के एक सूत्र ने क्रिकबज को बताया कि शार्दुल ठाकुर को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है.
शार्दुल ठाकुर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
शनिवार को अचानक ये खबर सामने आई कि शार्दुल ठाकुर को बाएं कंधे में चोट लगी है. दरअसल, शार्दुल ठाकुर फील्डिंग कोच टी दिलीप के थ्रोडाउन का सामना कर रहे थे. इस दौरान शार्दुल ठाकुर को चोट लग गई है. शार्दुल ठाकुर इसके बाद आइस पैक लगाकर बैठे दिखे. हालांकि शार्दुल ठाकुर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है कि वह बिलकुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.
दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल खेलेंगे या नहीं?
टीम इंडिया रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए केपटाउन जाएगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने की अटकले हैं. केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार या आवेश खान में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है.
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में मस्त माहौल
शार्दुल ठाकुर की चोट के बावजूद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में मस्त माहौल है. शार्दुल ठाकुर के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना नजर आ रही है. बता दें कि शार्दुल ठाकुर थ्रोडाउन नेट में सबसे पहले पहुंचने वाले खिलाड़ी थे और जब वह फील्डिंग कोच टी दिलीप से थ्रोडाउन से गेंद का सामना कर रहे थे तो उनके बाएं कंधे में गेंद लग गई. यह नेट सेशन शुरू होने के 15 मिनट के बाद हुआ. ठाकुर शॉर्ट गेंद का बचाव नहीं कर सके जैसा वह पहले टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान हुआ था. वह गेंद लगते ही दर्द से चिल्ला उठे.
शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा
लेकिन मुंबई के इस ऑलराउंडर ने नेट पर बल्लेबाजी जारी रखी. बल्लेबाजी खत्म करने के बाद फिजियो ने उनके कंधे के चारों ओर आइस पैक लगाया और उन्होंने फिर नेट में कोई अभ्यास नहीं किया. यह हल्की चोट हो सकती है लेकिन यह देखना होगा कि चोट कितनी जल्दी ठीक होती है. ठाकुर ने पहले टेस्ट में महज 19 ओवर में 100 से ज्यादा रन दिए थे और वह बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. (PTI से इनपुट)
[ad_2]
Source link