Home Sports INDW vs AUSW: वनडे सीरीज हारने के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा, इन प्लेयर्स को सरेआम बता दिया जिम्मेदार

INDW vs AUSW: वनडे सीरीज हारने के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा, इन प्लेयर्स को सरेआम बता दिया जिम्मेदार

0
INDW vs AUSW: वनडे सीरीज हारने के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा, इन प्लेयर्स को सरेआम बता दिया जिम्मेदार

[ad_1]

INDW vs AUSW, 2nd ODI: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली तीन रन की हार के बाद कहा कि उनकी बल्लेबाजों में बीच के ओवरों में ‘मैच जागरूकता’ की कमी दिखी. भारतीय टीम 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में थी, लेकिन बीच के ओवरों में लय खोने के कारण वह महज तीन रन से हार गई.

वनडे सीरीज हारने के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा

हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, ‘उन्हें 300 रन के अंदर रोकना सकारात्मक रहा. हम जानते हैं कि हम लक्ष्य तक पहुंच सकते थे, लेकिन बीच के ओवरों में बल्लेबाजों ने पर्याप्त जागरूकता नहीं दिखाई.’ भारत ने मैच के दौरान सात कैच छोड़े. उन्होंने कहा, ‘कैच छूटना खेल का हिस्सा है. हालांकि इससे वापसी करना ज्यादा अहम है.’ इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

इन प्लेयर्स को सरेआम बता दिया जिम्मेदार

हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की. हम जानते थे कि हमें विकेट की तलाश में रहना होगा. इस मैच में हमारे लिए कई सकारात्मक चीजें थीं. हालांकि जिस तरह से हमने खेला, मुझे टीम पर गर्व है. लक्ष्य का पीछा करते हुए हमें थोड़ा और सक्रिय रहना चाहिए था.’ हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘ऋचा (घोष) ने बेहतरीन पारी खेली और जेमी (जेमिमा रोड्रिग्स) ने उनकी मदद की.’

मैच काफी करीब था

वहीं विजेता टीम की कप्तान एलिसा हीली को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के अंतिम गेंद तक मैच में बने रहने के भरोसे ने उन्हें जीतने में मदद की. एलिसा हीली ने कहा, ‘मैच काफी करीब था. श्रेय हमारी लड़कियों को जाता है जिन्होंने कठिन परिस्थिति से टीम को निकालने के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. हमें लगा कि हमने थोड़ा कम स्कोर बनाया. हालांकि अंत में अलाना ने जिस तरह की पारी खेली, उससे हमें लय मिली.’ (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here