Home Breaking News Mann Ki Baat Live: ‘भारत इनोवेशन का हब बन रहा’, साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Mann Ki Baat Live: ‘भारत इनोवेशन का हब बन रहा’, साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

0
Mann Ki Baat Live: ‘भारत इनोवेशन का हब बन रहा’, साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

[ad_1]

11:43 AM, 31-Dec-2023

अक्षय कुमार ने बताया फिटनेस का राज

मन की बात कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा ‘मैं फिटनेस के लिए जितना जुनूनी हूं, उससे ज्यादा जुनूनी प्राकृतिक तरीके से फिट रहने के लिए हूं। मुझे ये फैंसी जिम से ज्यादा बाहर स्वीमिंग करना, बैडमिंटन खेलना, सीढ़ियां चढ़ना, मुग्दर से कसरत करना और अच्छा हेल्दी खाना पसंद है। मेरा ये मानना है कि शुद्ध घी अगर सही मात्रा में खाया जाए तो यह हमें फायदा करता है, लेकिन आजकल बहुत से युवा मोटे होने के डर से घी नहीं खाते। बहुत जरूरी है कि वह यह समझें कि क्या हमारी फिटनेस के लिए बुरा है और क्या अच्छा। डॉक्टर की सलाह से अपना लाइफस्टाइल बदलो ना कि किसी फिल्म स्टार की बॉडी देखकर। जैसे आप दिखते हो ना, उसे खुशी से स्वीकार करो। आज के बाद filter वाली life नहीं, fitter वाली life जियो।’

अक्षय कुमार ने बताया कि ‘आजकल इतने सारे लोग स्टेरॉयड लेकर बॉडी बनाते हैं। ऐसे शॉर्टकट से बॉडी ऊपर से फूल जाती है लेकिन अंदर से खोखली रहती है। याद रखिए आपको शॉर्ट कट नहीं बल्कि लंबा चलने वाली फिटनेस चाहिए।’

11:36 AM, 31-Dec-2023

‘मन की बात’ कार्यक्रम में हरमनप्रीत कौर ने बताई ये बात

मन की बात कार्यक्रम में महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर भी जुड़ी और उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत में बताया कि ‘लगातार व्यायाम और 7 घंटे की पूरी नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी है और फिट रहने के लिए मदद करती है। इसके लिए बहुत अनुशासन और निरंतरता की जरुरत होगी। जब आपको इसका नतीजा मिलने लग जाएगा तो आप रोजाना खुद ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दोगे।’ 

11:32 AM, 31-Dec-2023

एआई टूल भाषिणी की पीएम मोदी ने की तारीफ

‘काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडु से काशी पहुंचे थे। वहां मैंने उन लोगों से संवाद के लिए Artificial Intelligence Al Tool ‘भाषिणी’ का सार्वजनिक रूप से पहली बार उपयोग किया। मैं मंच से हिंदी में संबोधन कर रहा था लेकिन Al Tool भाषिणी की वजह से वहां मौजूद तमिलनाडु के लोगों को मेरा वही संबोधन उसी समय तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था।’

11:07 AM, 31-Dec-2023

भारत के प्रयास से 2023 को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स’ चुना गया

‘भारत के प्रयास से साल 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया। इससे इस क्षेत्र में काम करने स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं। लखनऊ से शुरू हुए कीरोज फूड्स, प्रयागराज के ग्रांड मां मिलेट्स और ऑर्गेनिक इंडिया जैसे स्टार्टअप शामिल हैं। ये स्टार्टअप हेल्दी फूड को लेकर नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं। बंगलूरू के अनबॉक्स हेल्थ से जुड़े युवा तो लोगों को उनकी पसंदीदा डाइट चुनने में भी मदद कर रहे हैं।’ 

‘फिजिकल हेल्थ को लेकर जिस तरह से दिलचस्पी बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र में कोच, ट्रेनर्स की डिमांग बढ़ती जा रही है। इससे जुड़ा एक बड़ा पहलू मेंटल हेल्थ है और मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि मुंबई के इन्फी हील और yourDost जैसे स्टार्टअप मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं।’ 

11:05 AM, 31-Dec-2023

‘इनोवेशन का हब बन रहा भारत’

‘साथियों, जब भी हमने मिलकर प्रयास किया है, देश को बड़ा लाभ हुआ है। देश में 70 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण भी हमारी सामूहिक उपलब्धि है। मेरा मानना है कि जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता उसका विकास रुक जाता है। भारत का इनोवेशन हब बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्श में हम 81वें रैंक पर थे, आज हमारी रैंक 40 है। इस साल भारत से फाइल होने वाले पेटेंट की संख्या ज्यादा रही, जिनमें 60 फीसदी घरेलू फंड्स के थे। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी सबसे ज्यादा भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हुईं। भारत का सामर्थ्य बहुत प्रभावी है और हमें इनसे संकल्प लेने हैं और प्रेरणा लेनी है।’

11:02 AM, 31-Dec-2023

‘बीता साल उपलब्धियों से भरा रहा’

‘इस साल हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। देश पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जी20 का सफल आयोजन हुआ। आज देश का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। अगले साल भी हमें इस भावना को बनाए रखना है। आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए संदेश भेजते रहे हैं। विशेषकर महिला वैज्ञानिकों की खूब तारीफ करते हैं। नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीता को पूरा देश खुश हुआ। इस साल खेलों में भी हमारे एथलीटों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। क्रिकेट वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई खेलों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश का मान बढ़ाया है।’ 

11:00 AM, 31-Dec-2023

‘मन की बात कार्यक्रम’ में पीएम मोदी का संबोधन शुरू

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ‘108 अंक का बड़ा महत्व है। इसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, यह अंक असीम आस्था से जुड़ा है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। बीते एपिसोड में हमने जनभागीदारी के कई पड़ाव पार किए हैं। हमें अब नई तेजी से नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है।’ पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल 2024 की शुभकामनाएं दी।

10:45 AM, 31-Dec-2023

रात आठ बजे भी सुन सकेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम

मन की बात कार्यक्रम को रात आठ बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन पर क्षेत्रीय चैनलों पर भी सुना जा सकेगा।

 

07:32 AM, 31-Dec-2023

11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

06:39 AM, 31-Dec-2023

अप्रैल में पूरा हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड

30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावा पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।

06:26 AM, 31-Dec-2023

यहां सुन सकते हैं ‘मन की बात’ कार्यक्रम 

  • ऑल इंडिया रेडियो
  • दूरदर्शन
  • नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप
  • आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल

06:19 AM, 31-Dec-2023

Mann Ki Baat Live: ‘भारत इनोवेशन का हब बन रहा’, साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ का प्रसारण किया जाएगा। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां एपिसोड है। यह एपिसोड इसलिए भी खास है क्योंकि यह साल का आखिरी कार्यक्रम है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here