Home Sports Marcus Stoinis: 10 गेंदों में 48 रन… केएल राहुल के साथी का गरजा बल्ला, आईपीएल में तहलका मचाने को तैयार

Marcus Stoinis: 10 गेंदों में 48 रन… केएल राहुल के साथी का गरजा बल्ला, आईपीएल में तहलका मचाने को तैयार

0
Marcus Stoinis: 10 गेंदों में 48 रन… केएल राहुल के साथी का गरजा बल्ला, आईपीएल में तहलका मचाने को तैयार

[ad_1]

Marcus Stoinis, BBL 13: इंडियन प्रीमियर लीग में केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के घातक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बल्ले से तहलका मचा दिया. बिग बैश लीग में इस स्टार बल्लेबाज ने सिर्फ 10 गेंदों में चौके-छक्के ठोकते हुए 48 रन बना दिए. स्टोइनिस ने 19 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेलकर अपनी टीम मेलबर्न स्टार्स को 7 विकेट से मैच जिताया. उनकी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

मेलबर्न स्टार्स ने रचा इतिहास

बिग बैश लीग 13 में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच 20वां मैच हुआ. इस मैच में मेलबर्न टीम ने लीग इतिहास का अपना ऐतिहासिक रन चेज किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न स्टार्स के बल्लेबाजों ने 6 गेंदें शेष रहते 211 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. यह मेलबर्न स्टार्स टीम का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज है.

मैच में लगे 5 अर्धशतक

इस मैच में 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम एडिलेड के ओपनर मैथ्यू शॉर्ट(56 रन) और क्रिस लिन(नाबाद 83 रन) ने फिफ्टी जड़ी. शॉर्ट ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, लिन ने 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए. हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों की मेहनत पर ब्यू वेबस्टर(नाबाद 66 रन) और मार्कस स्टोइनिस(नाबाद 55 रन) ने पानी फेर दिया. दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद रहते हुए अपनी टीम मेलबर्न स्टार्स की जीत दिलाई. स्टोइनिस ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं,  वेबस्टर ने 6 चौके और 2 छक्के ठोके. ओपनर डेनियल लॉरेंस ने 26 गेंदों में 50 रन बनाए.

आईपीएल 2023 में खेली मैच विनिंग नॉक्स 

आईपीएल 2023 में मार्क्स स्टोइनिस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थीं. उन्होंने इस सीजन में 15 मैच खेलते हुए 150 के स्ट्राइक रेट से 408 रन बनाए थे. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन रहा. वह इस सीजन में 3 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे. उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी झटके थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते लखनऊ ने उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया था.

आईपीएल 2024 के लिए लखनऊ का स्क्वॉड 

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद अरशद खान.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here