Home Breaking News PM Ayodhya Visit : प्रधानमंत्री मोदी बोले- नेता मत बनना…तो बच्चों ने कहा-आप जैसा बनेंगे, मुस्कुरा उठे पीएम

PM Ayodhya Visit : प्रधानमंत्री मोदी बोले- नेता मत बनना…तो बच्चों ने कहा-आप जैसा बनेंगे, मुस्कुरा उठे पीएम

0
PM Ayodhya Visit : प्रधानमंत्री मोदी बोले- नेता मत बनना…तो बच्चों ने कहा-आप जैसा बनेंगे, मुस्कुरा उठे पीएम

[ad_1]

Prime Minister Modi said - Don't become a leader... then the children said - Will become like you

अमृत भारत ट्रेन में प्रधानमंत्री…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमृत भारत ट्रेन में जीजीआईसी अयोध्या की छात्रा रोशनी ने प्रधानमंत्री को अपनी हाथ से बनाई स्केच भेंट की तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि आपने तो मेरी गुस्से वाली फोटो बना दी। यह सुन वहां मौजूद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मुस्करा उठे। 

इस तरह के कई सवाल उन्होंने बच्चों से किए व ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। यह दृश्य था अमृत भारत ट्रेन का, प्रधानमंत्री इसमें सवार स्कूली बच्चों से संवाद कर रहे थे। पीएम ने छात्राओं से कहा कि नेता मत बनना, इस पर सुहानी, शिवानी, कविता, नैंसी, श्वेता, अंतिमा आदि तपाक से बोलीं, नेता बनेंगे तो आप जैसा। यह सुन प्रधानमंत्री मुस्कुरा उठे। फिर पूछा कि क्या बनना चाहते हो तो किसी ने आईएएस, आईपीएस तो किसी ने वैज्ञानिक, डॉक्टर बनने की इच्छा बताई।

पीएम बोले, चाय नहीं पिलाएंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्राओं से मजाकिया लहजे में पूछ कि आप हमें चाय नहीं पिलाएंगी। इस पर जीजीआईसी की सुप्रिया व समीक्षा ने कहा, अगली बार जब आप आएंगे तो गुजराती चाय पिलाएंगे। फिर पूछा आप सब हमारे लिए क्या लाई हैं तो कुछ बच्चों ने हाथ से बनी पेंटिंग उन्हें दी। 

भार्गवी व विंध्या ने सुनाई कविता

जेबीए की छात्रा भार्गवी मिश्रा व विंध्या ने पीएम को स्वरचित कविता सुनाई। भार्गवी ने सुनाया …हर हृदय बसे दो नाम हैं, एक सीता और एक राम है। इस पर पीएम ने ताली बजाकर उसे शाबाशी दी। विंध्या ने भी कविता सुनाई तो पीएम ने कहा कि क्या सारे कवि ही आए हैं तो सब हंस पड़े। 

मीरा मांझी के घर पहुंचे पीएम मोदी ने स्थानीय पार्षद वीरचंद मांझी की बेटी स्वाति के साथ सेल्फी भी ली। बेटे अनुज कुमार ने राममंदिर की पेंटिंग बनाई थी। मोदी ने पेंटिंग देखी, उसे सराहा और आटोग्राफ देते हुए वंदेमातरम लिखा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here