Home Breaking News Republic Day: इन राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल न करने पर हुआ विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह, जानें

Republic Day: इन राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल न करने पर हुआ विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह, जानें

0
Republic Day: इन राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल न करने पर हुआ विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह, जानें

[ad_1]

Ministry of Defence Sources on the issue of alleged rejection of tableaux of Punjab for Republic Day 2024

गणतंत्र दिवस परेड (प्रतिकात्मक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जवानों को 26 जनवरी में होने वाले परेड की तैयारी करते हुए देखा गया। हर बार परेड के दौरान राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं। ऐसे में इस बार झांकियों को लेकर काफी बवाल मच गया है। कहा जा रहा था कि पंजाब और दिल्ली के बाद केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंश्चिम बंगाल सरकार की ओर से प्रस्तावित झांकी को खारिज कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। आखिरकार रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस मुद्दे पर जवाब दिया है।

इसके लिए दो पत्र जारी किए हैं। पत्र में लिखा है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए निकाली जाने वाली झांकी पर कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों का जवाब यहां है- 

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की जा रही है कि ‘मान ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को शामिल नहीं करने के लिए केंद्र पर हमला किया’। इस रिपोर्ट से यह समझा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी शामिल नहीं की जाएगी। केंद्र ने पंजाब के साथ भेदभाव किया है। पंजाब और दिल्ली दोनों की झांकियों का चयन नहीं किया गया है। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here