[ad_1]
India vs South Africa, Capetown Test: साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम को सेंचुरियन टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. मेजबान टीम ने इस मैच को 3 दिन में खत्म करते हुए भारत को पारी और 32 रन से हराया. अब दोनों टीमों के बीच 3 से 7 जनवरी के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. इस मैच में जीत दर्ज कर रोहित शर्मा के पास एक बड़ा कमाल करने के मौका है. आज तक साउथ अफ्रीका में सिर्फ एक ही कप्तान ऐसा कर पाया है.
रोहित बन सकते हैं दूसरे भारतीय कप्तान
साउथ अफ्रीका में आज तक भारत कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीता है. इस बार मौका था, लेकिन पहले टेस्ट में भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद अब टीम के पैसा सीरीज जीतने का कोई चांस नहीं है. हालांकि, दूसरा और आखिरी टेस्ट जीतकर भारत सीरीज 1-1 से ड्रॉ जरूर कर सकता है. अगर सीरीज ड्रॉ हुई तो रोहित शर्मा सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान होंगे जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब होंगे. आज तक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब हुए हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर खत्म की थी.
इस मामले में बन सकते हैं पहले कप्तान
रोहित शर्मा केपटाउन टेस्ट मैच में जीत दर्ज सकते हैं तो वह इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. आज तक कोई भी भारतीय कप्तान इस मैदान पर भारत को टेस्ट मैच में जीत नहीं दिला सका है. भारत ने अब तक इस मैदान पर 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में हार मिली है. वहीं, 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछले दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने यहां मैच गंवा दिया था.
भारत का टेस्ट स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर).
[ad_2]
Source link