Home Breaking News UP: ‘बात करो… नहीं तो तुम्हारे घर आकर मार लूंगा गोली’, ऐसा न किया तो युवती के घर में घुसकर युवक ने दे दी जान

UP: ‘बात करो… नहीं तो तुम्हारे घर आकर मार लूंगा गोली’, ऐसा न किया तो युवती के घर में घुसकर युवक ने दे दी जान

0
UP: ‘बात करो… नहीं तो तुम्हारे घर आकर मार लूंगा गोली’, ऐसा न किया तो युवती के घर में घुसकर युवक ने दे दी जान

[ad_1]

young man shot himself after going to girl house during a love affair In Jalaun

jalaun suicide
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जालौन से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में युवती के घर जाकर सीने पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। घटना से लड़की के घरवालों में दहशत है।

आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी मनोज राजपूत (32) शनिवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर अलाव ताप रहा था। ग्रामीणों के अनुसार अचानक वह गुस्से में उठा और पास ही के एक घर में घुस गया। कुछ ही देर बाद वहां से गोली चलने की आवाज आई। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो मनोज जमीन पर गिरा था, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शव के पास ही तमंचा पड़ा मिला।

सूचना पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम आ गई और साक्ष्य जुटाए। युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है।

”बात करो, नहीं तो तुम्हारे घर आकर मार लूंगा गोली”

बात करो, नहीं तो तुम्हारे घर आकर मार लूंगा गोली! मनोज जब भी युवती के संपर्क में आता था, उसे यह धमकी जरूर देता था। युवती बात नहीं करना चाहती थी और उसकी धमकी को भी नजरअंदाज कर रही थी। लेकिन, जब कई दिन बीत गए तो युवक तहस में आ गया और शनिवार की सुबह मौका पाकर घर में घुस गया और गोली मारकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि युवक के परिवार वाले इसे आत्महत्या नहीं मान रहे हैं। पुलिस तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here