Home Breaking News Weather: कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली, आज के लिए यलो अलर्ट; कोहरे के कारण देरी से चल रहीं 23 ट्रेनें

Weather: कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली, आज के लिए यलो अलर्ट; कोहरे के कारण देरी से चल रहीं 23 ट्रेनें

0
Weather: कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली, आज के लिए यलो अलर्ट; कोहरे के कारण देरी से चल रहीं 23 ट्रेनें

[ad_1]

Delhi NCR Weather Forecast Update Today IMD Alert Cold Wave Dense Fog in Delhi, Noida, Gurugram

Weather
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली-एनसीआर में लोगों को साल के आखिरी दिन शीतलहर की एक और सुबह का सामना करना पड़ा। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर देखने को मिल रहा है। यहां तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, कोहरे का असर रेलवे और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेल और हवाई सेवाओं में देरी के वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आईएमडी ने कहा है कि जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा और गिर जाएगा, राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग वेधशाला में तापमान 10 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

शनिवार को 30 ट्रेनें और 100 के करीब हवाई उड़ानों पर कोहरे का असर पड़ा। इसमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार तक पारा गिरेगा, इसके बाद तापमान में बढ़त की उम्मीद है। 

नरेला रहा सबसे ठंडा

शनिवार को दिल्ली का नरेला सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लोधी रोड और रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सबसे कम 11 डिग्री दर्ज किया गया।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here