[ad_1]
काफी लंबे समय से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता -एक्टर जैकी भगनानी की शादी की खबरें सुनने को मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है और अगले महीने गोवा में शादी करने जा रहे हैं। इस समय रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बैंकॉक में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
चर्चा थी कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी साल 2023 में ही शादी करने वाले हैं, और जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी इस शादी को गैंड बनाने की तैयारी कर रहे हैं । लेकिन अब सुनने में आ रहा कि शादी बहुत ही साधारण समारोह में अगले महीने 22 फरवरी को गोवा में होगी, जिसमे कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक जैकी भगनानी इस शादी को बहुत ही अतरंग रखना चाहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भगनानी का परिवार बहुत निजी है और शादी को भी निजी रखना चाहते हैं।
नए साल पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बैंकॉक में बैचलर पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। साल 2021 में रकुल सिंह के जन्मदिन पर जैकी भगनानी ने अपने प्यार का इजहार किया था। रकुल प्रीत सिंह ने भी जन्मदिन पर जैकी भगनानी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके अपने दिल की बात लिखी थी। रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी को अपना सबसे अच्छा और स्पेशल गिफ्ट बताया था।
[ad_2]
Source link