Home Sports ‘ऑस्ट्रेलियाई कहते थे कि ब्रायन लारा सचिन तेंदुलकर से बेहतर थे, मैं कहता था बकवास’! पूर्व कप्तान का बयान

‘ऑस्ट्रेलियाई कहते थे कि ब्रायन लारा सचिन तेंदुलकर से बेहतर थे, मैं कहता था बकवास’! पूर्व कप्तान का बयान

0
‘ऑस्ट्रेलियाई कहते थे कि ब्रायन लारा सचिन तेंदुलकर से बेहतर थे, मैं कहता था बकवास’! पूर्व कप्तान का बयान

[ad_1]

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर टीम इंंडिया के महान बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने अपना डेब्यू साल 1989 में 16 साल की उम्र में ही किया था. साल 2013 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. ठीक सचिन की तरह बल्लेबाजी करने के लिए ब्रायन लारा भी जाने जाते थे. दोनों ही अपने समय के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक थे. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कहा करते थे कि ब्रायन लारा सचिन तेंदुलकर से बेहतर थे. इस बात का खुलासा साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान अली बेचर ने किया.

अली बेचर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा,” सचिन तेंदुलकर शानदार थे. वह किसी अलग ही ग्रह से आए थे. मैंने उनकी कई शानदार पारियां देखी हैं. लेकिन मेरे लिए यह ज्यादा मायने रखता था कि वह इंसान कैसे हैं. उन्होंने कभी किसी से बहस नहीं की. आपको बताता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कहते थे कि ब्रायन लारा उनसे बेहतर थे. मैं कहता था बकवास! ब्रायन लारा ने सिर्फ 40 लाख लोगों के सामने खेला. लेकिन सचिन ने 140 करोड़ लोगों के सामने. क्या आप इस प्रेशर को समझ सकते हो.”

घर पर ही नहीं! भारत में भी जमकर बोलता था डेविड वॉर्नर का बल्ला, देखें आंकडे़

बता दें कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन है. सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 34 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं. उनके नाम कुल 34357 रन हैं. बात करें उनके शतकों की तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़े हैं. इस मामले में कोई खिलाड़ी उनके आस पास भी नहीं है. वहीं अगर ब्रायन लारा का करियर देखें तो वे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 8वें नंबर के खिलाड़ी हैं.

लारा ने देश के लिए कुल 430 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 22 हजार से भी ज्यादा रन बनाए थे. टेस्ट में लारा का उच्चतम स्कोर 400 नाबाद का है. जो एक रिकॉर्ड है. ओवर ऑल करियर में उन्होंने 53 शतक और 111 अर्धशतक लगाए थे.

Tags: Brian Lara, Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here