Home Sports कौन है वो बल्लेबाज, जिसने लगाया छक्कों का ‘शतक’? रोहित शर्मा का रिकॉर्ड चूर-चूर, क्रिस गेल कोसों दूर

कौन है वो बल्लेबाज, जिसने लगाया छक्कों का ‘शतक’? रोहित शर्मा का रिकॉर्ड चूर-चूर, क्रिस गेल कोसों दूर

0
कौन है वो बल्लेबाज, जिसने लगाया छक्कों का ‘शतक’? रोहित शर्मा का रिकॉर्ड चूर-चूर, क्रिस गेल कोसों दूर

[ad_1]

नई दिल्ली. छक्कों के रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों की चर्चा होती है तो सबसे पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के जमाए हैं. वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा ने छक्कों की बौछार कर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. लेकिन अब गुमनाम बादशाह सामने आया है जिसने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को एक 2023 में चूर-चूर कर दिया.

हम बात कर रहे हैं मोहम्मद वसीम की जो नामी टीमों के खिलाड़ी नहीं हैं. वसीम यूएई के विस्फोटक बैटर हैं और 2023 में छक्कों के किंग साबित हुए. रोहित शर्मा ने 2023 में 35 मैच खेले जिसमें 39 पारियों में उन्होंने 80 छक्के जमाए. लेकिन मोहम्मद वसीम ने एक साल में छक्कों का शतक ही ठोक दिया. उन्होंने 47 पारियों में 101 छक्के लगाए हैं. अभी तक एक कैलेंडर ईयर में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की. वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 गगनचुंबी छक्के जमाए और 101 छक्कों के साथ साल का अंत किया.

एक झटके में खत्म की रोहित शर्मा की बादशाहत

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में रोहित शर्मा की बादशाहत थी. वे इस साल 80 छक्कों के साथ टॉप पर थे, अब यह रिकॉर्ड दूसरे नंबर पर आ चुका हैं. वहीं, तीसरे और चौथे नंबर पर भी रोहित शर्मा ही हैं. हिटमैन ने 2018, 2019 और 2022 का अंत 74, 78 और 74 छक्कों से किया था. इस मामले में क्रिस गेल काफी नीचे नजर आ रहे हैं. गेल ने 2012 में 26 मैच में 59 छक्के जमाए थे.

रिटायरमेंट के बाद डेविड वॉर्नर का चौंकाने वाला खुलासा, 2022 में लेने वाले थे रिटायरमेंट, आगे बढ़ने की बताई बड़ी वजह

2023 में सबसे ज्यादा छक्के टीम इंडिया की तरफ से लगे हैं. कभी टी20 में रिंकू सिंह ने अपने छक्कों से सनसनी मचाई तो कभी रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों को तारे दिखा दिए. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के का कारनामा टीम इंडिया की तरफ से ही हुआ. भारतीय खिलाड़ियों ने 2023 में 250 छक्के जमाए.

Tags: Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here