Home Breaking News जल्द बनने जा रहा है ‘वेक अप सिड’ का सीक्वल? वायरल वीडियो ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल

जल्द बनने जा रहा है ‘वेक अप सिड’ का सीक्वल? वायरल वीडियो ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल

0
जल्द बनने जा रहा है ‘वेक अप सिड’ का सीक्वल? वायरल वीडियो ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल

[ad_1]

कोंकणा सेन शर्मा और रणबीर कपूर की फिल्म ‘वेक अप सिड’ लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक बनी हुई है। यह 2009 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। अब हाल ही में, रणबीर और कोंकणा सेन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस फिल्म के सीक्वल को लेकर कयास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।




सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर, कोंकणा और अभिनेता नमित दास और शिखा तलसानिया किसी चीज पर काम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस  ‘वेक अप सिड’ फिल्म के सीक्वल की उम्मीद लगा बैठे हैं।


वीडियो में एक तरफ, जहां रणबीर ने नीली शर्ट और ऑफ-व्हाइट पैंट पहनी हुई है। वहीं, कोंकणा ने अपने ‘वेक अप सिड’ किरदार आयशा की तरह ही सफेद कुर्ता और डेनिम पहना हुआ है और गले में दुपट्टा डाला हुआ है। नमित लाल फ्लोरल शर्ट और बेज रंग के शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। शिखा भी गुलाबी शर्ट और नीली डेनिम में फिल्म में अपने किरदार लक्ष्मी की तरह ही दिख रही हैं।

Ranbir Kapoor and konkana shot for something recently

byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip“>http://

Ranbir Kapoor and konkana shot for something recently

byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस की ढेर सारी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने कहा, “हम सिड और आयशा को वापस देखना चाहते हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा,  “सिड और आयशा 15 साल बाद। वाह, अब तो मैं बहुत बूढ़ा महसूस कर रहा हूं।” एक और यूजर ने लिखा, “15 साल बाद वेक अप सिड का सीक्वल देखना अच्छा होगा। कोंकणा एक शानदार निर्देशक हैं, जो काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्हें आरके की मुख्य भूमिका वाली फिल्म का निर्देशन करते देखना पसंद करूंगा।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here