Home Breaking News जूनियर एनटीआर ने फैंस को दी नए साल की बधाई, ‘देवरा’ के नए पोस्टर के साथ किया टीजर की रिलीज डेट का एलान

जूनियर एनटीआर ने फैंस को दी नए साल की बधाई, ‘देवरा’ के नए पोस्टर के साथ किया टीजर की रिलीज डेट का एलान

0
जूनियर एनटीआर ने फैंस को दी नए साल की बधाई, ‘देवरा’ के नए पोस्टर के साथ किया टीजर की रिलीज डेट का एलान

[ad_1]

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म ‘देवरा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस के उत्साह को बढ़ने के लिए फिल्म के टीजर को लेकर नई जानकारी सामने आई है। नए साल के मौके पर जूनियर एनटीआर ने फैंस को तोहफा दिया और ‘देवरा’ के टीजर की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी।






‘देवरा’ के जरिए जूनियर एनटीआर ब्लॉकबस्टर हिट ‘जनता गैराज’ के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता कोराताला शिवा के साथ फिर से जुड़े हैं। ‘देवरा’ जान्हवी कपूर की दक्षिण फिल्मों में पहली फिल्म और जूनियर एनटीआर के साथ उनका पहला सहयोग है। ‘आरआरआर’ की तरह इस तेलुगु फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे, जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवरा को भारी बजट पर बनाया जा रहा है। कथित तौर पर निर्माता इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

Rakul Preet Singh: अगले महीने रकुल प्रीत सिंह लेंगी सात फेरे, डेस्टिनेशन वेडिंग का ये है पूरा प्लान


‘देवरा’ जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। कथित तौर पर अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में सैफ अली खान और राम्या कृष्णा जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री चैत्रा राय स्टार कास्ट में शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ‘देवरा’ का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की जाएगी। यह फिल्म पांच अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

John Abraham: जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार में खरीदा शानदार बांग्ला, इतने करोड़ रुपये में अभिनेता ने किया सौदा


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here