Home Breaking News फाइटर को पठान जैसा प्यार मिलने की उम्मीद जता रहे सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

फाइटर को पठान जैसा प्यार मिलने की उम्मीद जता रहे सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

0
फाइटर को पठान जैसा प्यार मिलने की उम्मीद जता रहे सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

[ad_1]




अब निर्देशक, दर्शकों के लिए देशभक्ति से भरपूर फिल्म फाइटर लेकर आ रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली है। वहीं, इसमें अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर सिद्धार्थ को काफी उम्मीदें हैं। निर्देशक ने आशा व्यक्त की है कि इसे भी वैसा ही प्यार मिलेगा जैसा जनता ने ‘पठान’ को दिया था।


सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की है। एक लंबे नोट में उन्होंने लिखा, ”जैसे ही नया साल करीब आया तो पीछे मुड़कर देखा। साल 2023 ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया। इसकी शुरुआत बहुत घबराहट के साथ हुई। मेरी फिल्म पठान कई विरोधी ताकतों के बीच रिलीज हो रही थी। बॉयकॉट बॉलीवुड नाम की कुछ बहुत ही अजीब चीजें थीं। हिंदी फिल्मों को नकारा जा रहा था और फिर 25 जनवरी आ गई। मुझे याद है उन दिनों मैं सुबह 3:30 बजे बिस्तर पर जाने के बाद सुबह 7 बजे उठ जाता था। उस दिन मैं स्तब्ध होकर उठा।”


निर्देशक ने आगे लिखा, ”पहला शो अभी शुरू ही हुआ था। ममता और मैंने अपने मित्र जयु के घर जाने और सार्वजनिक समीक्षाओं की प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया। जैसे ही हम उनकी छत पर बैठे, समीक्षाएं आने लगीं। सर्वसम्मति से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया। इसके बाद मैं अब और नहीं बैठ सकता था। मैंने एक थिएटर में जाकर प्रतिक्रियाएं देखने का निर्णय लिया। हम थिएटर पहुंचे, लेकिन पहली बार दर्शकों के साथ पूरी फिल्म नहीं देखी। मैंने पहले 30 मिनट देखे और मैं दर्शकों की नब्ज समझ सकता था। यह कुछ और ही था और फिर वीडियो आने शुरू हो गए। सिनेमाघरों में झूमे जो पठान पर लोग नाच रहे थे। इतिहास रच दिया गया था। पठान 2023 में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई।


सिद्धार्थ ने आगे फाइटर पर बात करते हुए कहा, ”2023 में कुछ और भी हुआ। ममता और मैंने फाइटर के साथ अपनी फिल्म कंपनी MARFLIX शुरू की। एक ऐसी फिल्म जो कई मायनों में महत्वाकांक्षी है। यह हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है। हमने इसके लिए सबकुछ किया है। 2024 की शुरुआत फिर से उसी घबराहट और चिंता के अहसास के साथ हो रही है। उम्मीद है कि आप लोग फाइटर को वही प्यार देंगे जो आपने पठान को दिया था। नया साल मुबारक हो दोस्तों।”

Janhvi Kapoor: स्पीड डॉयल में पापा के अलावा शिखर का नंबर रखती हैं जान्हवी, गलती से डेटिंग खबरों पर लगाई मुहर!




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here