Home World Earthquake In Japan: बाप रे! जापान में झूलने लगीं इमारतें, ये शोर भीतर से हिला देगा

Earthquake In Japan: बाप रे! जापान में झूलने लगीं इमारतें, ये शोर भीतर से हिला देगा

0
Earthquake In Japan: बाप रे! जापान में झूलने लगीं इमारतें, ये शोर भीतर से हिला देगा

[ad_1]

साल के पहले दिन ही भूकंप के भीषण झटके से जापान हिल गया. सोशल मीडिया पर जो वीडियो आ रहे हैं वो भयानक है. एक वीडियो में बिल्डिंग हिलता देख एक शख्स टेबल के नीचे जान बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है. एक वीडियो में पानी की लहरें काफी ऊंची उठती दिखाई देती है. बिल्डिंग के ढहने और तबाही के भी मंजर देखे जा रहे हैं. कई राज्यों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. मध्य जापान में भूकंप का केंद्र था और इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई है. जापान के लोगों के लिए पूरी दुनिया प्रार्थना कर रही है. वीडियो में देखिए आज जापान में कुदरत का कैसा कहर बरपा है. 

इस तस्वीर से समझा जा सकता है कि जापान में भूकंप का केंद्र (क्रॉस का निशान) कहां था. लाल वाले निशान का मतलब है जिन इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई. पीले निशान उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां सुनामी की एडवाइजरी जारी हुई है. कुछ इलाकों के लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है. शाम करीब 4.10 पर इशिकावा प्रांत के नोटो में यह भूकंप आया. इसके बाद कई ऑफ्टरशॉक महसूस हुए.

fallback

जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने टीवी पर संबोधन में नागरिकों से कहा है कि वे इलाका खाली करने के आदेशों का पालन करें. उन्होंने आगाह किया है कि आगे भी भूकंप और सुनामी की लहरें आ सकती है. ऐसे में जापान के लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है. नीचे वीडियो में मेट्रो स्टेशन का हाल देखिए. 

जॉर्डन एलेन 9 साल से जापान में रह रहे हैं. उन्होंने ‘जापान टाइम्स’ से कहा कि वह घर पर नए साल का जश्न मना रहे थे जब कुछ गिलास और दूसरी चीजें गिरकर टूटने लगीं. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा भूकंप अब तक नहीं देखा था. राहत की बात यह है कि जापान के परमाणु ऊर्जा संयंत्रोंको कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इससे पहले 11 मार्च 2011 को उत्तर पूर्व जापान में ऐसा भीषण भूकंप आया था, जब सुनामी भी आई थी और टाउन ही नहीं फुकूशिमा में न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान हुआ था. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here