[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से खेला जाना है. पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की थी. इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई थी. ओपनर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल भी सस्ते में पवेलियन लौटे. तीसरे नंबर पर शुभमन गिल का फ्लॉप शो भी जारी रहा. वह दूसरी इनिंग में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. गिल के इस खराब प्रदर्शन पर दिनेश कार्तिक ने कहा कि अगर अगला मैच में उन्होंने रन नहीं बनाए तो उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.
दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “शुभमन गिल पर यहां सबसे बड़ा सवाल है. लोगों ने उनसे जो उम्मीद की है वे उस पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं. अगर आप 20 टेस्ट खेलने के बाद 30 के आस पास स्कोर करते हो तो बेशक आप थोड़े भाग्यशाली हो. लेकिन अगर उन्होंने अगले टेस्ट में रन नहीं बनाए तो उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.”
कार्तिक ने आगे कहा,” मिडिल ऑर्डर में फिलहाल किसी खिलाड़ी का नाम नहीं है तो वो हैं सरफराज खान. इसमें कोई शक नहीं है कि वे जल्द ही स्क्वॉड में जगह बनाएंगे. क्योंकि उनके अलावा अभी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए कोई नहीं है. रजत पाटीदार भी एक अच्छे खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि उनपर भी नजरें जा सकती हैं.”
पिछले 4 टेस्ट मैच में गिल का प्रदर्शन
गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 11 गेंदों में 6 रन बनाए थे. हालांकि, यह मुकाबला भारत ने एक इनिंग और 141 रनों से जीत लिया था. इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में गिल ने 10 और दूसरी इनिंग में 29 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भी गिल का बल्ला शांत है. पहले टेस्ट की पहली इनिंग में गिल ने 2 रन बनाए थे. दूसरी इनिंग में गिल 37 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए थे.
.
Tags: Dinesh karthik, Ind vs sa, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : January 1, 2024, 18:53 IST
[ad_2]
Source link