Home Breaking News Telangana: ‘हमने खो दी है अपनी मस्जिद, केंद्र की गतिविधियों से रहें सावधान’; औवेसी ने साधा भाजपा पर निशाना

Telangana: ‘हमने खो दी है अपनी मस्जिद, केंद्र की गतिविधियों से रहें सावधान’; औवेसी ने साधा भाजपा पर निशाना

0
Telangana: ‘हमने खो दी है अपनी मस्जिद, केंद्र की गतिविधियों से रहें सावधान’; औवेसी ने साधा भाजपा पर निशाना

[ad_1]

We have lost our Masjid, now there  AIMIM chief Asaduddin Owaisi

ओवैसी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय के युवाओं से भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा की जा रही गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मस्जिद देश में आबाद रहना चाहिए। गौरतलब है कि जैसे-जैसे राम मंदिर के उद्घाटन के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे -वैसे राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ती जा रही है। 

बाबरी मस्जिद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जिस जगह पर पिछले 500 सालों से पवित्र कुरान पढ़ी जाती थी, वह जगह अब उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘युवाओं, मैं आपको बता रहा हूं, हमने अपनी मस्जिद खो दी है और आप देख रहे हैं कि वहां क्या किया जा रहा है।

ओवेसी ने भवानी नगर में एक कार्यक्रम में कहा, क्या आपके दिल में दर्द नहीं है?’ ‘जिस स्थान पर हमने बैठकर 500 वर्षों तक कुरान का पाठ किया वह आज हमारे हाथ में नहीं है’। नौजवानों, क्या आपको नहीं दिख रहा कि तीन-चार और मस्जिदों को लेकर साजिश हो रही है, जिसमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद (सुनहरी मस्जिद) भी शामिल है? 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here