Home Breaking News आमिर खान की बेटी आयरा ने चुनी नो गिफ्ट पॉलिसी, कहा- उपहार के बजाय उनके एनजीओ में करें दान

आमिर खान की बेटी आयरा ने चुनी नो गिफ्ट पॉलिसी, कहा- उपहार के बजाय उनके एनजीओ में करें दान

0
आमिर खान की बेटी आयरा ने चुनी नो गिफ्ट पॉलिसी, कहा- उपहार के बजाय उनके एनजीओ में करें दान

[ad_1]

आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आयरा कल यानी कि 3 जनवरी, 2024 को दुल्हन बनेंगी। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही हैं। आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इनकी शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। 




आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होने वाली दुल्हन आयरा ने उपहार मिलने वाली रीति को लेकर एक विकल्प चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिए जाने वाले गिफ्ट्स के बजाय उनके एनजीओ में दान करें। आयरा मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संगठन, अगात्सू के संस्थापक और सीईओ के रूप में काम करती हैं।  

‘बीच’ पर वेकेशन एंजॉय करती दिखीं करिश्मा


आयरा और नूपुर 3 जनवरी, 2024 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज के साथ होगी। कपल की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले दोनों की एक पंजीकृत शादी होगी। इसके बाद शादी की सभी रस्में होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरा और नूपुर की शादी कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा। 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयरा खान और नूपुर शिकरे शादी के बाद दो रिसेप्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। दोनों का एक रिस्पेशन दिल्ली में और दूसरा जयपुर में होगा। इसके अलावा 13 जनवरी को एक भव्य रिसेप्शन की भी चर्चा भी है, जो विशेष रूप से मनोरंजन जगत की हस्तियों के लिए होगा। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here