Home World इजरायल रहम के मूड में नहीं, हमास के पीछे हाथ धोकर पड़ा, गाजा में मौत का आंकड़ा 22 हजार के पार

इजरायल रहम के मूड में नहीं, हमास के पीछे हाथ धोकर पड़ा, गाजा में मौत का आंकड़ा 22 हजार के पार

0
इजरायल रहम के मूड में नहीं, हमास के पीछे हाथ धोकर पड़ा, गाजा में मौत का आंकड़ा 22 हजार के पार

[ad_1]

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध लगभग तीन महीने से जारी है. 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजरायल आक्रामक तेवर अपनाए हुए है. गाजा में हमास के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है. संघर्ष विराम के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि युद्ध को लेकर दोनों पक्ष लचीलापन दिखाएंगा. ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और इजरायल ने हमला और तेज कर दिया. युद्ध की शुरुआत के बाद से इजरायल के हमले में गाजा में 22 हाजरा से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं.

गाजा में हर तरफ मातम

हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक गाजा में मारे गए फिलिस्तीनियों की कुल संख्या 22,185 तक पहुंच गई है. इजरायल के हमले में अब तक कम से कम 57,000 लोग घायल हुए हैं. हमास ने कहा कि गाजा उन जगहों पर हमले कर रहा है जहां सैकड़ों हजारों विस्थापित लोगों को सुरक्षा की तलाश करने के लिए निर्देशित किया गया है.

महिलाओं और बच्चों की गई जान

हमास ने दावा किया है कि गाजा पर इजरायल की बमबारी में मारे गए लोगों में से लगभग दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं. पिछले 24 घंटों में 15 इजरायली हमलों में कुल मिलाकर 207 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इसमें 338 लोगों के घायल होने की भी खबर है.

बमबारी में कई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल रात और मंगलवार सुबह के शुरुआती घंटों में मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में तेज बमबारी हुई. इन दोनों इलाकों, खान यूनिस और मध्य भाग में शरणार्थी शिविरों में बड़े पैमाने पर विस्फोट की खबरें थी. बमबारी में कई सड़कें और कई इमारतें नष्ट हो गईं. जिससे एम्बुलेंस घायलों तक नहीं जा सकीं और लोगों को अस्पतालों तक नहीं ले जा सकीं. मध्य गाजा शहर दीर अल-बलाह में एक घर पर हमले में महिलाएं और बच्चे मारे गए.

इजरायल का दावा

13 अक्टूबर के बाद से 10 लाख से अधिक फिलिस्तीनी उत्तरी गाजा से विस्थापित हो गए हैं. उस वक्त इजरायली सेना ने लोगों को 24 घंटे के नोटिस के साथ दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया था. इस बीच इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमास के उन सदस्यों को मार डाला जो गाजा के समुद्र तट और आसपास की इमारतों में माइन लगा रहे थे.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here