Home Sports ये कैसी शाबाशी! पीएम ने उसी बात के लिए सराहा, जिसके लिए ICC ने दी चेतावनी, फिलीस्तीन से जुड़ा है मामला

ये कैसी शाबाशी! पीएम ने उसी बात के लिए सराहा, जिसके लिए ICC ने दी चेतावनी, फिलीस्तीन से जुड़ा है मामला

0
ये कैसी शाबाशी! पीएम ने उसी बात के लिए सराहा, जिसके लिए ICC ने दी चेतावनी, फिलीस्तीन से जुड़ा है मामला

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ठीक पहले उस्मान ख्वाजा फिर सुर्खियों में हैं. ऑस्ट्रेलिया का यह क्रिकेटर पिछली बार दिसंबर 2023 में जब चर्चा में आया तो उसकी वजह आईसीसी द्वारा दी गई चेतावनी थी. लेकिन इस बार उस्मान ख्वाजा गर्व कर सकते हैं कि उनके पीएम एंथनी अल्बनीज ने उसी साहस की दिल खोलकर प्रशंसा की है, जिसके लिए आईसीसी कंगारू क्रिकेटर को कसूरवार मान रही थी. यह पूरा मामला फिलीस्तीन-इजरायल से जुड़ा है.

पीएम एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान उस्मान ख्वाजा को बधाई दी. पीएम अल्बनीज ने कहा, ‘उन्होंने (उस्मान ख्वाजा) मानवीय मूल्यों के लिए खड़े होने का साहस दिखाया और मैं इस बात के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने हिम्मत दिखाई और टीम ने भी उन्हें समर्थन दिया, यह अच्छी बात है.’

बता दें कि उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान बांह में काली पट्टी बांध कर उतरे थे. उन्होंने ऐसा इजरायल-फिलीस्तीन संघर्ष में मारे जा रहे बेगुनाहों के प्रति संवेदना जताने के लिए किया था. आईसीसी ने मैच के बाद उस्मान ख्वाजा को चेतावनी दी थी, जिसमें कहा गया था कि वे बिना इजाजत ऐसा नहीं कर सकते. जबकि उस्मान ख्वाजा का कहना था कि वे किसी का समर्थन या विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदना जगाने के लिए कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 जनवरी से सिडनी में टेस्ट मैच खेला जाएगा. पीएम एंथनी अल्बनीज ने इस मैच का भी जिक्र किया और कहा, ‘जब उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर बैटिंग के लिए उतरेंगे तो यह बेहद खास मौका होगा.’ बता दें कि डेविड वॉर्नर इस सीरीज के बाद संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. उस्मान ख्वाजा उनके साथ ओपनिंग के लिए उतरेंगे.

Tags: ICC, Israel-Palestine Conflict, Pakistan vs australia, Usman khawaja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here