[ad_1]
नई दिल्ली. दिग्गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक के भतीजे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है. ऑस्ट्र्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. अनुभवी ओपनर इमाम उल हक को अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया है. इमाम की जगह 21 साल के ओपनर को पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में टेस्ट करियर का आगाज करेगा.
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (Shan Masood) ने तीसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि उप कप्तान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस मुकाबले में आराम दिया गया है. मसूद ने युवा ओपनर सैम अयूब (Saim Ayub) को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पुष्टि की. इमाम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने इमाम को बाहर रखने का फैसला किया है. उनकी जगह बाएं हाथ के युवा ओपनर सैमय अयूब लेंगे.
इमाम की पिछली 4 पारियों में प्रदर्शन
इमाम उल हक ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में 10 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में 12 रन बनाकर पवेलियन लाौट गए थे. इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 79 रन से हार मिली थी वहीं सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इमाम 62 रन बनाकर आउट हुए थे जबकि दूसरी पारी में वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से शर्मनाक हार मिली थी. पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज हार चुकी है. ऐसे में वह तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव के साथ उतरी है. अफरीदी की जगह स्पिनर साजिद खान को मौका मिला है.
तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सौद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली अगा, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल.
.
Tags: Inzamam ul haq, Pakistan vs australia, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : January 2, 2024, 12:14 IST
[ad_2]
Source link