Home Sports AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर का आखिरी टेस्ट से पहले भर आया गला, फिल ह्यूज को किया याद, कहा- जब वे गिर थे…

AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर का आखिरी टेस्ट से पहले भर आया गला, फिल ह्यूज को किया याद, कहा- जब वे गिर थे…

0
AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर का आखिरी टेस्ट से पहले भर आया गला, फिल ह्यूज को किया याद, कहा- जब वे गिर थे…

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) 3 जनवरी को अपने टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे. इससे पहले उन्होंने वनडे करियर पर भी फुलस्टॉप लगा दिया है. वॉर्नर ने 3 जनवरी को मुकाबले से पहले वनडे करियर से संन्यास का ऐलान किया था. अब फेयरवेल मुकाबले से पहले दिग्गज खिलाड़ी भावुक नजर आए. उन्होंने अपनी टीम के साथी फिल ह्यूज को याद किया जिनका बल्लेबाजी से गेंद लगने से निधन हो गया था.

यह घटना साल 2014 की है जब शेफील्ड शील्ड के दौरान एक बाउंसर उनका काल बनकर सामने आई. सीन एबॉट गेंदबाज थे, उनकी बाउंसर हेलमेट के बावजूद आरक्षित क्षेत्र में जा लगी और वे बेहोश हो गए थे. उस दौरान मैदान में डेविड वॉर्नर भी मौजूद थे. उन्होंने उस दिन को याद किया और घुटते हुए कहा, ‘हमारे लिए, जब वह उस दिन गिरे थे. तब उनका यहां होना काफी दुखद और भयानक था. आज भी, यह हमें बुरी तरह प्रभावित करता है. मैंने उसे हमेशा दूसरे छोर पर देखा है. उनके चरित्र, उनकी ऊर्जा और उनकी मुस्कान से कमरा जगमगा उठता था. सभी के साथ सबसे अच्छे दोस्ती थी. कोई भी उसके बारे में कभी भी बुरा शब्द नहीं कहेगा.’

उसके पास हर शॉट था- डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने आगे कहा, ‘उसके पास किताब में हर शॉट था. मैं सच में, सचमुच आज विश्वास करता हूं, अगर वह अभी भी हमारे साथ होता तो वह मेरी जगह या उस्मान ख्वाजा की जगह टेस्ट टीम में होता.’ ह्यूज के निधन के बाद क्रिकेट जगत शोक से डूब गया था. उनकी अंतिम संस्कार कई दिग्गजों के आंखों में आंसू थे. उनकी याद में सिडनी में ह्यूज की एक छोटी मूर्ति लगाई गई. वार्नर ने बल्लेबाजी के लिए जाते समय उसे छुआ है. उम्मीद है कि वे अपने करियर के आखिरी मुकाबले में भी ऐसा ही करेंगे.

टैलेंट की खान.. अंडर-19 चैंपियन टीम का कप्तान, भारत में नहीं हुआ डेब्यू, अब टीम इंडिया को चुनौती देने का बनाया प्लान

ह्यूज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले. उन्होंने इन मुकाबलों में 7 शतक और 11 फिफ्टी ठोकी थी. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 3 जनवरी को एक-दूसरे को टक्कर देंगी. कंगारू टीम ने इस सीरीज में 2-0 से कब्जा कर रखा है.

Tags: Australia, David warner

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here