Home Breaking News Chandigarh News: चंडीगढ़ में अब सिर्फ इतने लीटर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, हड़ताल के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला

Chandigarh News: चंडीगढ़ में अब सिर्फ इतने लीटर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, हड़ताल के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला

0
Chandigarh News: चंडीगढ़ में अब सिर्फ इतने लीटर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, हड़ताल के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला

[ad_1]

Chandigarh administration issued new guidelines regarding petrol and diesel

चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


ट्रक चालकों की हड़ताल के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंडीगढ़ में अब दोपहिया वाहनों को दो लीटर और चार पहिया वाहनों को पांच लीटर तेल मिलेगा। हालात सामान्य होने तक पेट्रोल कंपनियों को प्रशासन के इन निर्देशों का पालन करना होगा। यह आदेश उपायुक्त विनय प्रताप ने जारी किया है। 

पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार… लोग परेशान

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ लगी है। वहीं पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित सरकारी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया। इसके बाद पंप को बंद कर दिया गया। वहीं सेक्टर-16 पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी लाइन लगी है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में स्थित पेट्रोल पंप पर आधा किमी लंबी लाइन देखने को मिली।

मोहाली में आम लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच पुलिसकर्मी अपनी गाड़ियों, बोतल और डिब्बो में तेल भरवाते दिखे। उधर, चंडीगढ़ नगर निगम ने अपने पंप से लोगों को पेट्रोल नहीं देने का किया फैसला। अब सिर्फ नगर निगम की गाड़ियों को ही तेल मिलेगा। चंडीगढ़ के अधिकांश पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो चुका है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here