Home Breaking News Gang Rape: प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, जिसने जान बचाई फिर उसने भी किया दुष्कर्म

Gang Rape: प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, जिसने जान बचाई फिर उसने भी किया दुष्कर्म

0
Gang Rape: प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, जिसने जान बचाई फिर उसने भी किया दुष्कर्म

[ad_1]

odisha girl gangraped by boyfriend with his friends then photographer rape her in vishakhapatnam andhra

नाबालिग से गैंगरेप का आरोप। (फोटो प्रतीकात्मक)

विस्तार


आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोमवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ओडिशा की है। गौरतलब है कि पीड़िता से उसके प्रेमी ने भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। खबर के अनुसार, पीड़िता आंध्र प्रदेश के विशाखापतनम में आत्महत्या करने आई थी, लेकिन यहां एक फोटोग्राफर ने उसे ऐसा ना करने के लिए समझाया और फिर पीड़िता को अपने साथ ले गया। इसके बाद फोटोग्राफर ने भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता को बंधक बनाकर कई दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया। 

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती 17 दिसंबर को नाबालिग पीड़िता का प्रेमी अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसे होटल के एक कमरे में लेकर गया था। होटल में पहले पीड़िता के प्रेमी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्तों को भी होटल बुला लिया, जिसके बाद प्रेमी के दोस्तों ने पीड़िता से गैंगरेप किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना से पीड़िता को गहरा सदमा लगा और वह आत्महत्या करने के लिए विशाखापतनम के आरके बीच पहुंच गई। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here