Home Breaking News Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया, देखें वीडियो

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया, देखें वीडियो

0
Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया, देखें वीडियो

[ad_1]

Kuno National Park Namibian cheetah Asha gives birth to three cubs in Kuno National Park

तीनों शावक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नए साल की शुरुआत में ही श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां नामीबिया से आई मादा चीता आशा ने तीन चीता शावकों को जन्म दिया है। अक्तूबर में आशा के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी। अब नए साल में शावकों को जन्म देने की खबर आई है। कूनो से नन्हें शावकों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इधर, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम ने भी बाड़े में जाकर इसकी पुष्टि की है।

इसके साथ ही केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर शावकों के जन्म की जानकारी दी है। उन्होंने इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने भी इस पर खुशी जताई है। बता दें इसके पहले मादा चीता सियाया ने चार बच्चों को जन्म दिया था। 

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए चीतों के एक समूह को बाड़े में छोड़कर भारत में प्रोजेक्ट चीता का उद्घाटन किया था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here