[ad_1]
T20 World Cup 2024: क्रिकेट यानी भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और कुछ ऐसी ही बड़ी-बड़ी टीमें. यह हम नहीं कह रहे बल्कि आमतौर पर किसी से पूछा जाए तो इन्हीं टीमों का नाम सबसे ऊपर रहेगा, क्योंकि क्रिकेट में इन देशों में अपने शानदार प्रदर्शन से अलग ही रुतबा बना लिया है. पिछले कुछ समय से क्रिकेट में कई अविश्वसनीय मैच देखने को मिले हैं. छोटी-छोटी टीमें वर्ल्ड चैंपियन देशों को हारने में कामयाब रही हैं. इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यूएई, अफगानिस्तान, बांग्लादेश जैसी टीमों ने भी चैंपियन बनने की दावेदारी पेश कर दी है. इन टीमों ने रोमांचक मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि टी20 वर्ल्ड कप में यह बड़ी टीमों का खेल बिगाड़ सकती हैं.
बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को धोया
बीते दिसंबर महीने में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के पहले ही मैच में हराया था. दिलचस्प यह था कि बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में धोया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 135 रन ही बनाने में कामयाब हुए थे. टारगेट चेज करते हुए मेहमान टीम ने 8 गेंदें रहते जीत दर्ज कर ली.
यूएई ने अफगानिस्तान को हराया
अफगानिस्तान और यूएई के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच रोमांचक रहा. इस मैच में यूएई ने अफगानिस्तान को 11 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने उस मुकाबले में 166 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए अफगानिस्तान को 155 रन पर ऑलआउट कर मैच अपने नाम कर लिया.
[ad_2]
Source link