[ad_1]

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में बुधवार (तीन जनवरी) को शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में 55 रन पर सिमट गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। अफ्रीकी टीम की पारी के दौरान विराट कोहली का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो स्टेडियम में मौजूद डीजे ने आदिपुरुष फिल्म का गाना ‘राम सिया राम’ बजा दिया। इसे देखकर कोहली खुश हो गए। उन्होंने हाथ जोड़े और भगवान श्रीराम की तरह धनुष चलाने का इशारा किया। इसे देखकर स्टेडियम में बैठे फैंस खुश हो गए। कोहली का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Virat Kohli acting like Lord Ram on field today 🙏❤️ pic.twitter.com/7W1whSw4Yv
— ` (@musafir_tha_yr) January 3, 2024
वनडे सीरीज के दौरान भी बजा था यह गाना
इससे पहले भी जब केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं तब यह गाना बजाया जाता है। महाराज जब भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के दौरान बल्लेबाजी के लिए उतरे थे तो पार्ल में ‘राम सिया राम’ गाना बजाया गया। तब केएल राहुल ने केशव महाराज के मजे ले लिए थे। राहुल ने हंसते हुए कहा कि महाराज आप जब भी मैदान में आते हैं तो डीजे ‘राम सिया राम’ गाना बजाता है। इस पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर यानी महाराज उनकी बातों पर सहमति जताते दिखते हैं और फिर हंसने लगते हैं।
[ad_2]
Source link