Home Sports WATCH : कौन है ये छोटा बच्चा जिससे मिल रहे पाकिस्तान टीम के प्लेयर्स? सिडनी में है तीसरा टेस्ट

WATCH : कौन है ये छोटा बच्चा जिससे मिल रहे पाकिस्तान टीम के प्लेयर्स? सिडनी में है तीसरा टेस्ट

0
WATCH : कौन है ये छोटा बच्चा जिससे मिल रहे पाकिस्तान टीम के प्लेयर्स? सिडनी में है तीसरा टेस्ट

[ad_1]

Australia vs Pakistan 3rd Test : पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट मैच बुधवार 3 जनवरी से शुरू होगा. इस मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सिडनी में जमकर पसीना बहाया और काफी देर प्रैक्टिस की. इसी बीच एक छोटा बच्चा मैदान पर पहुंचा जिससे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और वक्त बिताया. 

कौन है ये बच्चा?

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस की. इसी बीच एक बच्चा स्टेडियम पहुंचा. ये बच्चा दिवंगत एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) का बेटा विल साइमंड्स (Will Symonds) है, जिससे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मुलाकात की. ‘एक्स’ पर अपलोड किए गए एक वीडियो में शान मसूद, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी विल साइमंड्स से मिल रहे हैं.

46 साल की उम्र में हुआ निधन

साल 2022 में एक कार दुर्घटना में एंड्रयू साइमंड्स की 46 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी. इस ऑलराउंडर ने 1998 से 2009 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 मैच खेले. साइमंड्स की पहचान एक धाकड़ बल्लेबाज, कुशल गेंदबाज और बेहतरीन फील्डर के तौर पर होती है. साइमंड्स दो बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने वाली टीम के मेंबर रहे. इतना ही नहीं, इंग्लैंड पर 2006-07 में ऑस्ट्रेलिया की एशेज जीत का भी वह हिस्सा थे. 

 

सिडनी में है तीसरा टेस्ट

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाना है. 3 जनवरी यानी बुधवार से शुरू होने वाला ये मुकाबला डेविड वॉर्नर (David Warner) का फेयरवेल टेस्ट मैच है. पाकिस्तानी टीम इस सीरीज में पहले ही 0-2 से पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच 360 रनों के बड़े अंतर से जीता. फिर मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 79 रनों से जीतकर सीरीज पर भी कब्जा जमाया.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here