[ad_1]
02:40 PM, 03-Jan-2024
IRA Khan Wedding: आयरा खान की लेटेस्ट स्पॉटेड तस्वीर वायरल

आयरा खान
– फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान, अपनी शादी के दिन मुंबई की सड़कों पर मिनी स्कर्ट में घूमती नजर आई हैं। इस दौरान आयरा ने ‘ब्राइड-टू-बी’ हेडबैंड पहना था। ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक मिनी स्कर्ट में आयरा खान का नो-मेकअप लुक देखने को मिला। आयरा की लेटेस्ट स्पॉटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।
11:54 AM, 03-Jan-2024
Aamir Khan Daughter Marriage: बेटी की सगाई में आमिर जमाएंगे रंग
आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े ने शादी समारोह को लेकर कुछ जानकारियां साझा की हैं। मीडिया से एक खास बातचीत में निखत ने कहा कि परिजनों ने आयरा खान और नूपुर शिकरे की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए डांस सीखा है। साथ ही आमिर खान गाने का अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि, शादी के लिए गाने, केवल महिलाएं ही प्रस्तुति देंगी। शादी में शामिल होने के लिए बनारस, लखनऊ और दिल्ली से परिवार के सदस्य शामिल हुए हैं। वहीं, आयरा की मां रीना दत्ता का परिवार पक्ष दिल्ली और पंजाब से आया है।
10:49 AM, 03-Jan-2024
IRA Khan Marriage: दोपहर 2-4 के बीच होगा शादी पंजीकरण
आयरा खान और नूपुर शिकरे आज मुंबई में अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर 2-4 बजे के बीच ताज एंड्स में अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे। इसके बाद ताज लैंड्स एंड में एक भव्य स्वागत समारोह होगा जिसमें केवल दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।
10:48 AM, 03-Jan-2024
IRA Khan and Nupur Shikhare: मुंबई में इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
आयरा और नूपुर शिकरे की शादी के बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा। इस शानदार रिसेप्शन में बॉलीवुड के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, मेहमानों की लिस्ट का अब तक इंतजार है।
10:47 AM, 03-Jan-2024
IRA Khan Profession: नो गिफ्ट पॉलिसी लागू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होने वाली दुल्हन आयरा ने उपहार मिलने वाली रीति को लेकर एक विकल्प चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिए जाने वाले गिफ्ट्स के बजाय उनके एनजीओ में दान करें। आयरा मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संगठन, अगात्सू के संस्थापक और सीईओ के रूप में काम करती हैं।
10:18 AM, 03-Jan-2024
IRA Khan Wedding: सलमान खान के घर मेहंदी सेरमनी
आयरा खान और नूपुर शिकरे का परिवार पिछले कुछ दिनों से प्री-वेडिंग फंक्शन्स के जश्न में व्यस्त है और कल शाम, आमिर, उनके बेटे जुनैद खान, पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव खान और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को सलमान खान के घर पर आते देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो, आयरा खान की मेहंदी सेरेमनी सलमान खान के घर पर हो रही है।
10:11 AM, 03-Jan-2024
आयरा खान के हाथ में रच रही मेहंदी, कुछ ही देर में नूपुर शिकरे की बनेंगी दुल्हनिया
Aamir Khan Daughter Ira Khan Marriage News in Hindi: आयरा खान और नूपुर शिकरे आज कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी का पंजीकरण कराने के बाद जोड़ा 8 जनवरी को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगा। जोड़े की शादी की रस्में जारी हैं। बीते दिन आमिर खान की लाडली की हल्दी सेरेमनी पूरी हुई। आज आयरा के हाथ पर मेहंदी रचने वाली है।
[ad_2]
Source link