Home World Bob Menendez Case: मिस्र के हलाल मीट और कतर में बिल्डर की पैरवी के लिए सोने के बिस्किट, बुरे फंस गए सीनेटर मेनेंडेज

Bob Menendez Case: मिस्र के हलाल मीट और कतर में बिल्डर की पैरवी के लिए सोने के बिस्किट, बुरे फंस गए सीनेटर मेनेंडेज

0
Bob Menendez Case: मिस्र के हलाल मीट और कतर में बिल्डर की पैरवी के लिए सोने के बिस्किट, बुरे फंस गए सीनेटर मेनेंडेज

[ad_1]

Bob Menendez Bribery Case: अमेरिका में न्यू जर्सी से सीनेटर बॉब मेनेंडेज बड़े विवाद में घिर गए हैं. संघीय अभियोजकों ने उन पर कतर से रेस कार टिकट और दूसरे गिफ्ट्स लेने का आरोप लगाया है. कतर दूसरी ऐसी विदेशी सरकार है, जिस पर मेनेंडेज की पद पर रहते मदद करने का आरोप लगा है. इससे पहले मिस्र पर भी ऐसा ही आरोप लग चुका है.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अभियोजकों ने आरोप लगाया कि मेनेंडेज की रिश्वतखोरी और जबरन वसूली 2023 तक जारी रही. नया अभियोग मंगलवार को सार्वजनिक किया गया, जिसमें, मूल अभियोग में बदलाव करते हुए नए आरोप जोड़े गए.

मेनेंडेज पर क्या हैं आरोप ? 
नए आरोपों में कहा गया कि मेनेंडेज़ ने न्यू जर्सी के रियल एस्टेट डेवलपर फ्रेड डाइब्स से भुगतान स्वीकार किया. इसके बदले में उन्होंने कतर से जुड़े एक इनवेस्टमेंट फंड से लाखों डॉलर हासिल करने में डाइब्स की मदद की.

रिश्वतखोरी की साजिश के हिस्से के रूप में, मेनेंडेज़, उनकी पत्नी नादीन मेनेंडेज़, डाइब्स और न्यू जर्सी के दो अन्य व्यापारियों को आरोपी बनाया गया है. इन सभी ने खुद को निर्दोष बताया है.

अभियोजकों का दावा है कि सीनेटर ने कतर की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया. मेनेंडेज़ ने कथित तौर पर अपने फाइनेंशियल डिस्क्लोजर में गोल्ड बिस्कुट और रेस टिकटों का खुलासा नहीं किया जो उन्हें कतर और डाइब्स से मिले थे.

नए आरोपों के मुताबिक मेनेंडेज़ ने निवेश की तलाश में लगे डाइब्स को, कतरी शाही परिवार के एक सदस्य और कतरी निवेश कंपनी के प्रमुख से मिलवाया. इसके अलावा जब कतरी इनवेस्टमेंट फंड निवेश पर विचार कर रहा था, तब मेनेंडेज़ ने कतर सरकार का समर्थन करते हुए कई सार्वजनिक बयान दिए.

इसके साथ ही नादिन मेनेंडेज़ के एक करीबी रिश्तेदार को सीनेटर के अनुरोध पर कतरी अधिकारी की तरफ से 2022 फॉर्मूला वन ग्रांड प्रिक्स के टिकट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

मिस्र के लिए काम करने का आरोप
रिश्वतखोरी के आरोपों के अलावा, मेनेंडेज़ पर मिस्र सरकार के लिए एक विदेशी एजेंट के रूप में काम करने का भी आरोप है. ऐसा कर उन्होंने हलाल निर्यात बिजनेस पर एकाधिकार प्राप्त करने में एक शख्स की मदद की जो कि प्रतिवादियों में से एक है.

मेनेंडेज़ के वकील ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ‘सरकार के पास किसी भी पुराने या नए आरोप का समर्थन करने के लिए सबूत नहीं है बल्कि निराधार धारणाओं और विचित्र अनुमानों की एक श्रृंखला है.

(फोटो साभार- ANI)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here