Home Breaking News Business Updates: गेहूं उत्पादन नए रिकॉर्ड स्तर पर जा सकता है, ग्रेट निकोबार में बंदरगाह के लिए 11 ईओआई आए

Business Updates: गेहूं उत्पादन नए रिकॉर्ड स्तर पर जा सकता है, ग्रेट निकोबार में बंदरगाह के लिए 11 ईओआई आए

0
Business Updates: गेहूं उत्पादन नए रिकॉर्ड स्तर पर जा सकता है, ग्रेट निकोबार में बंदरगाह के लिए 11 ईओआई आए

[ad_1]

India's wheat output may touch new record of 114 million tonnes in 2023-24 Business News and Updates

देश का गेहूं उत्पादन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


खाद्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यदि सामान्य तापमान रहता है तो भारत का गेहूं उत्पादन 2023-24 में 11.4 करोड़ टन के नए रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। मुख्य रबी (सर्दियों) फसल गेहूं की बुवाई का अंतिम चरण चल रहा है और यह अगले सप्ताह तक जारी रहेगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह तक 320.54 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई थी।

फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 11.05 करोड़ टन रहा, जबकि इससे पिछले साल यह 10.77 करोड़ टन था।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अशोक के मीणा ने संवाददाताओं से कहा, “हमें उम्मीद है कि इस साल गेहूं की खेती का कुल रकबा बढ़ेगा और भगवान की इच्छा से अगर मौसम ठीक रहा तो उत्पादन 11.4 करोड़ टन होगा।” गेहूं की फसल की बुआई का रकबा भी पिछले साल की तुलना में बढ़ रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here