Home Breaking News IND vs SA: केपटाउन में लगी विकेटों की झड़ी, तीन खिलाड़ी दिन में दो बार आउट हुए; दूसरे दिन खत्म हो सकता है मैच

IND vs SA: केपटाउन में लगी विकेटों की झड़ी, तीन खिलाड़ी दिन में दो बार आउट हुए; दूसरे दिन खत्म हो सकता है मैच

0
IND vs SA: केपटाउन में लगी विकेटों की झड़ी, तीन खिलाड़ी दिन में दो बार आउट हुए; दूसरे दिन खत्म हो सकता है मैच

[ad_1]

IND vs SA 2nd Test Match Highlights and Scorecard Match Report after 23 wicket falls in Day one

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 55 रन पर ढेर करने के बाद भारतीय टीम बड़ी बढ़त हासिल करती दिख रही थी। उसने 153 रन बना लिए थे और छह विकेट हाथ में थे। विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज विकेट पर थे, लेकिन यहां लुंगी नगीदी और कैगिसो रबादा ने 11 गेंद के अंदर बिना कोई रन दिए छह विकेट निकाल दिए। भारतीय 153 रन पर सिमट गई और पहली पारी में 98 रन की बढ़त हासिल कर सकी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम के छह विकेट बिना कोई रन बनाए ही गिर गए। न्यूलैंड्स का विकेट बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन गया। पहले ही दिन 23 विकेट गिर गए। द. अफ्रीका ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 62 रन बना लिए हैं।

इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा इस कदर था कि मैच की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। मैच की तीसरी पारी में भी दो खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर, टोनी डी जॉर्जी और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ट्रिस्टन स्टब्स तो दिन में दो बार आउट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के पास 36 रन की बढ़त है। दूसरे दिन टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को जल्दी आउट कर तीसरे सत्र से पहले ही मैच खत्म कर सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here