[ad_1]
IND vs SA, 2nd Test: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआती कदम रख रहे दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज टोनी डी जोरजी ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना उनके लिए खाय अनुभव है, क्योंकि जिन खिलाड़ियों को वह टीवी पर देखा करते थे, अब उनके खिलाफ खेल रहे हैं. अब तक सिर्फ तीन टेस्ट और पांच वनडे खेल चुके टोनी डी जोरजी ने कहा,‘यह मेरे लिए खास अनुभव रहा है. करियर की शुरुआत में भारत के खिलाफ अच्छा खेलना और उन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना जिन्हें अब तक टीवी पर ही देखा है. यह शानदार अनुभव है.’
बॉब मार्ले की याद दिलाता है ये अफ्रीकी क्रिकेटर!
टोनी डी जोरजी को देखकर जमैका के मशहूर रेगे गायक बॉब मार्ले की याद आती है जिनके घुंघराले बाल चेहरे पर लहराते थे. वहीं, भुजाओं पर बने टैटू एमएमए फाइटर होने का आभास देते हैं लेकिन उनकी शख्सियत का सबसे दिलकश पहलू उनका मजाकिया स्वभाव है. टोनी डी जोरजी ने कहा,‘अभ्यास के दौरान जिस तरह से मैं थ्रोडाउन पर पंच लगाता हूं, मुझे तो मुक्केबाज होना चाहिए था.’ इतालवी मां और नाइजीरियाई पिता से जन्में डिजोर्जी ने भारत के खिलाफ वनडे में पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा और अगले मैच में 81 रन बनाए.
‘खेल का पूरा मजा लेने की कोशिश करता हूं’
टोनी डी जोरजी ने कहा,‘क्रिकेट बहुत कठिन है और आप कड़ा अभ्यास करते रहते हैं. इसमें गलतियां भी होती हैं. मैं हंसी मजाक के बीच माहौल को हल्का बनाए रखने में विश्वास करता हूं. अभ्यास के दौरान गलतियों में सुधार भी करता रहता हूं.’ टोनी डी जोरजी ने कहा,‘मैं सुबह प्रार्थना करता हूं और उसके बाद कड़ा अभ्यास करता हूं. मैं अपने खेल का पूरा मजा लेने की कोशिश करता हूं.’
द्रविड़ और पंत को लिफ्ट में देखा
इंस्टाग्राम और टिक टॉक रील बनाने के शौकीन इस क्रिकेटर ने कहा ,‘यह खुद को अभिव्यक्त करने का तरीका है. इससे मैने एडीटिंग सीखी. मैं कविता नहीं लिख सकता लेकिन रील बना सकता हूं.’ दक्षिण अफ्रीका की अंडर 19 टीम के कप्तान रहे टोनी डी जोरजी ने कहा कि उनके लिये सर्वश्रेष्ठ पल था जब उन्होंने भारतीय जूनियर टीम के तत्कालीन कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाज ऋषभ पंत को लिफ्ट में देखा.
2016 में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके
टोनी डी जोरजी ने कहा,‘हमारी टीम में कुछ खिलाड़ी 2016 में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. मैं और वियान मूल्डर उनमें शामिल हैं, लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. उससे हमने सबक लिया कि बहुत कुछ सीखना है. द्रविड़ को याद नहीं होगा कि मैं और हमारे कोच लॉरेंस प्रेस कांफ्रेंस के लिए जा रहे थे. लिफ्ट में राहुल द्रविड़ और ऋषभ पंत भी थे. उस समय पंत के पास आईपीएल करार था. मैं उन्हें देखकर काफी रोमांचित हुआ और सोचा कि क्या हम उन्हें हरा सकेंगे.’
[ad_2]
Source link