Home Breaking News Maharashtra: जन्मदिन पर दर्शकों की भीड़ से नाराज हुए मंत्री, पुलिस को दिया लाठीचार्ज का निर्देश, वीडियो वायरल

Maharashtra: जन्मदिन पर दर्शकों की भीड़ से नाराज हुए मंत्री, पुलिस को दिया लाठीचार्ज का निर्देश, वीडियो वायरल

0
Maharashtra: जन्मदिन पर दर्शकों की भीड़ से नाराज हुए मंत्री, पुलिस को दिया लाठीचार्ज का निर्देश, वीडियो वायरल

[ad_1]

Video shows Maharashtra minister asking cops to break bones of revellers during dance programme

Abdul Sattar
– फोटो : Social Media

विस्तार


महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक डांस शो के दौरान पुलिस से मौज मस्ती करने वालों पर लाठियां चलाने और उनकी हड्डियां तोड़ने के लिए कहते दिखें। यह घटना बुधवार की रात सिल्लोड शहर में मशहूर डांसर गौतमी पाटिल के डांस शो के दौरान घटी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता अब्दुल सत्तार सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह राज्य के अल्पसंख्यक विकास मंत्री का भी पद संभाल रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही विपक्ष सत्तार पर उनकी भाषा को लेकर निशाना साध रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों पर भड़के सत्तार

वीडियो में देखा गया कि सत्तार मंच से माइक्रोफोन के जरिए पुलिस को निर्देश दे रहे हैं। वह पुलिस को कुछ दर्शकों पर लाठीचार्ज करने के लिए कह रहे थे। डांसर गौतमी पाटिल का डांस शो सत्तार के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, लेकिन जैसे ही डांस शो के दौरान दर्शक उत्साहित होकर शोर मचाने लगे तब सत्तार ने माइक अपने हाथ में ले लिया। वीडियो में यह भी देखा गया कि सत्तार लोगों को बैठने के लिए कह रहे थे, लेकिन जब दर्शक सुनने को तैयार नहीं हुए तो उन्होंने पुलिस को लाठीचार्ज और हड्डियां तोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस से कहा, ‘जो लोग ये नौटंकी कर रहे हैं, उन्हें कुत्तों की तरह मारो। पीछे के लोगों पर लाठीचार्ज करो। उन्हें इतना मारो की उनकी हड्डियां टूट जाए।’ वहां मौजूद दर्शकों में से एक से सत्तार ने पूछा, ‘क्या तुम्हारे पिता ने ऐसा कोई कार्यक्रम देखा है? क्या तुम राक्षक हो? तुम एक इंसान के बच्चे हो तो उसी हिसाब से बर्ताव करो। बैठो और कार्यक्रम के मजे लो।’ 

भाषा को लेकर विपक्ष का हमला

विपक्ष और शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने कार्यक्रम के दौरान सत्तार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्तार ने जिस तरह का भाषा का इस्तेमाल किया है वह उनकी संस्कृति को दर्शाता है। इसे सत्तारूढ़ भाजपा और शिदे गुट ने भी स्वीकार कर लिया है। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here