Home Breaking News Telangana: ‘राहुल को पीएम बनते देखने का सपना’, वाईएस शर्मिला के बयान पर केंद्रीय मंत्री का तंज- लोग नहीं चाहते

Telangana: ‘राहुल को पीएम बनते देखने का सपना’, वाईएस शर्मिला के बयान पर केंद्रीय मंत्री का तंज- लोग नहीं चाहते

0
Telangana: ‘राहुल को पीएम बनते देखने का सपना’, वाईएस शर्मिला के बयान पर केंद्रीय मंत्री का तंज- लोग नहीं चाहते

[ad_1]

telangana ys sharmila said rahul gandhi should be pm bjp said people not willing to do that

राहुल गांधी
– फोटो : social media

विस्तार


पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और वाईएसआरटीपी की संस्थापक वाई एस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। शर्मिला की पार्टी वाईएसआरटीपी का विलय भी कांग्रेस में हो गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना उनके पिता का सपना था और वह उन्हें इसमें योगदान देकर खुशी होंगी। अब वाईएस शर्मिला के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा का राहुल गांधी पर तंज

हैदराबाद में पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी से जब वाईएस शर्मिला के बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा ‘देश के लोग ऐसा नहीं चाहते। शर्मिला जी या किसी अन्य के कहने पर तो यह होने वाला नहीं है। देश की आम जनता ही किसी को प्रधानमंत्री बना सकती है, लेकिन राहुल गांधी का फार्मूला ही फेल है। राहुल गांधी की दवाई ही असफलता है। उनका मौलिक फार्मूला ही असफल है।’

क्या तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी? 

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी से अपील की है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में तेलंगाना से चुनाव लड़ें। इसे लेकर जब केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी, इन्हें अपनी लोकसभा सीटों से जीतने का विश्वास ही नहीं है।’ 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here