Home Sports VIDEO: रिंकू सिंह कैसे लगाते हैं लंबा छक्का? वीडियो में खुल गया राज

VIDEO: रिंकू सिंह कैसे लगाते हैं लंबा छक्का? वीडियो में खुल गया राज

0
VIDEO: रिंकू सिंह कैसे लगाते हैं लंबा छक्का? वीडियो में खुल गया राज

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) टी20 फॉर्मेट में अपना पैर जमा चुके हैं. रिंकू की पहचान छक्कों से है. मिडिल ऑर्डर में आकर रिंकू गगनचुंबी छक्कों से मैच को फिनिश करते हैं. अपने इस अंदाज से इस बल्लेबाज ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन सवाल ये है कि रिंकू आते ही कैसे लंबे छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रिंकू सिंह ने एक वीडियो स्टोरी पर लगाया जिसमें वे छक्कों के लिए जिम में बाहुबल बढ़ाते नजर आ रहे हैं.

जिम में रिंकू एक रबर के पट्टे को हाथ से पकड़कर उसे पॉवर से खींचते दिख रहे हैं. निरंतर इस तरह की प्रैक्टिस से बल्लेबाज आसानी से गेंद को बाउंड्री पार पहुंचा सकता है. वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिंकू अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने जिम करते हुए अपना वीडियो स्टोरी पर लगाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. हाल ही में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी. अब देखना होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वे किस अंदाज में नजर आते हैं.

Rinku Singh, Rinku Singh Stats, Rinku Singh Sixes, Rinku Singh Records, Rinku Singh age, Rinku Singh Instagram, Rinku Singh odi debut, rinku singh news, rinku singh fitness, india vs afghanistan t20 series, ind vs afg 1st t20, cricket news hindi, cricket news, team india, indian cricket team, रिंकू सिंह, भारत बनाम अफगानिस्तान

कैसा रहा साउथ अफ्रीका दौरा?

रिंकू सिंह के लिए साउथ अफ्रीका दौरा शानदार रहा. उन्होंने इस दौरे पर टी20 सीरीज में धांसू बल्लेबाजी की. आखिरी टी20 में रिंकू ने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस दौरे पर उन्हें वनडे करियर का आगाज करने का मौका भी मिला. डेब्यू मैच में रिंकू बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके. लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से गर्दा उड़ा दिया. अपने डेब्यू मैच में ही रिंकू को गेंदबाजी करने का मौका मिला और तकदीर जगमगा गई. रिंकू ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही विकेट झटक दिया.

ICC Rankings: विराट कोहली ने नए साल पर लगाई छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री, रोहित शर्मा को हुआ घाटा

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने बल्ले से जमकर हल्ला बोला था. जिसका असर पूरे साल देखने को मिला. अब आईपीएल 2024 के लिए इस शानदार खिलाड़ी को कोलकाता नाईट राइडर्स ने रिटेन कर लिया है. युवा बल्लेबाज का पूरा फोकस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडियन टीम में जगह बनाने पर होगा.

Tags: Rinku Singh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here