Home Sports VIDEO: रोहित शर्मा बिना बल्ले के मैदान पर उतरे, वायरल हो रहा ये वीडियो, क्या है सच्चाई?

VIDEO: रोहित शर्मा बिना बल्ले के मैदान पर उतरे, वायरल हो रहा ये वीडियो, क्या है सच्चाई?

0
VIDEO: रोहित शर्मा बिना बल्ले के मैदान पर उतरे, वायरल हो रहा ये वीडियो, क्या है सच्चाई?

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जो मैदान में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया में शुमार हैं. लेकिन मैदान के बाहर उनके कुछ अंदाज भी फैंस को काफी पसंद हैं. हिटमैन की भूलने की आदत जगजाहिर है. विराट कोहली एक इंटरव्यू में साफ किया था कि रोहित शर्मा बड़ी-बड़ी चीजें अक्सर भूल जाते हैं. इतना ही नहीं, टॉस में बल्लेबाजी चुननी है या गेंदबाजी ये भी रोहित शर्मा भूल चुके हैं. लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है कि रोहित शर्मा भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टेस्ट मैच में मैदान में बैट ले जाना ही भूल गए.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से घातक गेंदबाजी देखने को मिली. मोहम्मद सिराज के 6 विकेटों की बदौलत मेजबान महज 26 रन पर ही सिमट गए. टीम इंडिया की बारी आई तो रोहित शर्मा ने पहली पारी में 39 रन ठोके. इस दौरान फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया जिसमें एक बल्लेबाज मैदान में उतरते समय बिना बैट के जाता दिख रहा है. हालांकि, कुछ दूरी चलने के बाद वह वापस आता है और बैट ले लेता है. वीडियो में लिखा गया है कि रोहित शर्मा डिप्रेशन में हैं. वर्ल्ड कप में हार और मुंबई की कप्तानी जाने के बाद उन्हें टेंशन है.

Rohit Sharma, Rohit Sharma forget bat video, rohit sharma stats, India vs south africa 2nd test, ind vs sa 2nd test, rohit sharma batting, mohammed siraj, mohammed siraj 6 wickets haul, cricket news hindi, cricket news, fact check, team india, indian cricket team, cape town, mohammed siraj, रोहित शर्मा, रोहित शर्मा बिना बल्ले के उतरे

क्या है वीडियो की सच्चाई?

दरअसल, वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो यह वीडियो काफी पुराना नजर आता है. क्योंकि जो बल्लेबाज मैदान में उतर रहा है उसकी जर्सी पर कोई भी नंबर नहीं है. 3 साल पहले टेस्ट में जर्सी पर नंबर लिखना का रूल लागू हो चुका है. यह वीडियो 2017 का है जिसमें पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फवाद अहमद बल्ला लेना भूल जाते हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मुकाबले का वीडियो है.

IND vs SA: विराट कोहली ने किया धोनी वाला कमाल, विकेट के पीछे से खूंखार बॉलर को दिया ज्ञान, बैटर के लिए बना काल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहला दिन गेंदबाजों के पक्ष में रहा, क्योंकि पूरे दिन में कुल 23 विकेट गिरे. दोनों टीमों की तरफ से पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज एक अर्धशतक भी ठोकने में कामयाब नहीं हो सका था.

Tags: Ind vs sa, Rohit sharma, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here