[ad_1]
सच्चिदानन्द/पटना. बिहार के लोगों को अब क्रिकेट मैच देखने के लिए राज्य से बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि 5 जनवरी यानी शुक्रवार से पटना में ही रणजी का मुकाबला शुरु होने जा रहा है. करीब दो दशक बाद मोइनुल हक स्टेडियम में चौके छक्के लगने वाले हैं. शुक्रवार से बिहार और मुंबई की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला जायेगा. बिहार विभाजन के बाद रणजी खेलने की मान्यता मिलने के बाद बिहार की टीम पहली बार एलीट ग्रुप में खेलेगी.
इस ग्रुप में बिहार के अलावा बंगाल, आंध्र प्रदेश, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, यूपी और असम की टीम है. इसको लेकर स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है. राजधानी के सर्द दिन की मीठी धूप में मुंबई के खिलाड़ी पसीना बहाते हुए भी दिखाई दिए. इस मैच को दर्शक भी देख सकते हैं. बस आपको इस तरह टिकट लेनी पड़ेगी.
अजिंक्य रहाणे भी खेलते हुए दिखेंगे
बिहार और मुंबई 5 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी मुकाबले में मुंबई की टीम का नेतृत्व इंटरनेशनल खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे करेंगे. मुंबई की टीम में जय बिस्टा, शिवम दुबे, सरफराज खान, धवल कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे. वहीं बिहार की अध्यक्ष द्वारा जारी टीम की कमान गया के रहने वाले आशुतोष अमन को दी गई है. उप कप्तान सकीबुल गनी को नियुक्त किया गया है. आपको बता दें कि नए वर्ष में पांच जनवरी से बिहार का रणजी सत्र में प्रवेश होने जा रहा है. प्रतियोगिता के चार दिवसीय चार मैच पटना में होने वाले हैं.
ऐसे होगी दर्शकों की इंट्री लेकिन…
अगर आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो अपनी जान की सुरक्षा खुद करें क्योंकि 5 साल पहले ही मोइनुल हक स्टेडियम को डेंजर स्टेडियम घोषित किया गया था. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि रणजी ट्रॉफी देखने के लिए निःशुल्क प्रवेश है. लेकिन यह भी कहा गया कि स्टेडियम की हालत ठीक नहीं है. लोगों की बैठने की जगह जर्जर स्थिति में है. इसीलिए दर्शक दीर्घा के चारों तरफ डेंजर का बोर्ड लगाया जाएगा.
बिहार के मौसम में आज से बड़ा बदलाव, कड़ाके की ठंड के बीच इन जिलों में होगी बारिश
इसलिए जो लोग रणजी ट्रॉफी का मजा लेना चाहते हैं, वह अपनी स्वेच्छा से आकर देख सकते हैं. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की इसमें कोई भूमिका नहीं है.
.
Tags: Bihar News, Cricket news, Local18, Mumbai News, Ranji Trophy, Sports news
FIRST PUBLISHED : January 4, 2024, 21:20 IST
[ad_2]
Source link