Home Sports भारत के सामने होता 6 रन का लक्ष्य, केएल राहुल की गलती ने बड़ा कर दिया टारगेट

भारत के सामने होता 6 रन का लक्ष्य, केएल राहुल की गलती ने बड़ा कर दिया टारगेट

0
भारत के सामने होता 6 रन का लक्ष्य, केएल राहुल की गलती ने बड़ा कर दिया टारगेट

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में जोरदार वापसी की. कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर टीम इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला लिया. मोहम्मद सिराज की कहर ढाती गेंद के आगे मेजबान टीम की बैटिंग बेबस नजर आई. नतीजा यह हुआ की पहली पारी में टीम महज 55 रन पर सिमट गई. दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी से प्रोटियाज टीम को 176 रन पर ढेर कर दिया. भारत ने पहली पारी में 98 रन की बढ़त बनाई थी और उसके सामने जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में हारने के बाद भारतीय टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाया. टॉस हारने के बाद गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में मेजबान टीम को सिर्फ 55 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद 153 रन बनाकर 98 रन की अहम बढ़त हासिल की और फिर दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका को 176 रन पर निपटाते हुए बड़ा लक्ष्य रखने से रोकने में कामयाबी पाई. वैसे यह लक्ष्य और भी छोटा हो सकता था अगर विकेटकीपर केएल राहुल से गलती ना हुई होती.

केएल राहुल की गलती से बड़ा हुआ लक्ष्य
भारत के सामने साउथ अफ्रीका की टीम केपटाउन टेस्ट मैच में महज 79 रन का लक्ष्य रखने में ही कामयाब हो पाई. दूसरी पारी में एडन मारक्रम ने शतक ठोकते हुए अपनी टीम को मुश्किल निकाला. जिस बल्लेबाज ने भारत के सामने लक्ष्य को बड़ा करने में अहम भूमिका निभाई उसे केएल राहुल की वजह से महज 33 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था. कैच छूटने के बाद अपने स्कोर में मारक्रम ने 73 रन और जोड़े. अगर वो कैच पकड़ा गया होता तो भारत के सामने जो लक्ष्य है वो 79 रन की जगह 73 रन कम यानी सिर्फ 6 रन ही होता

Tags: Aiden Markram, India vs South Africa, KL Rahul

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here