Home Sports ‘मियां मैजिक’ बिखेर रहा चमक, बढ़ रही ब्रांड वैल्‍यू ,कई कारों के हैं मालिक

‘मियां मैजिक’ बिखेर रहा चमक, बढ़ रही ब्रांड वैल्‍यू ,कई कारों के हैं मालिक

0
‘मियां मैजिक’ बिखेर रहा चमक, बढ़ रही ब्रांड वैल्‍यू ,कई कारों के हैं मालिक

[ad_1]

नई दिल्‍ली. नए वर्ष पर टीम इंडिया के पहले ही मैच में मोहम्‍मद सिराज (Mohammed Siraj)ने जलवा दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्‍ट में महज 15 रन देकर 6 विकेट लिए.उनकी गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीका का कोई बैटर सुविधाजनक नजर नहीं आया और पूरी टीम 23.2 ओवर में केवल 55 रन पर पवेलियन जा बैठी.हर गुजरते मैच के साथ सिराज ने न सिर्फ टीम इंडिया में अपना रसूख बढ़ाया है बल्कि खुद को हर फॉर्मेट के स्‍ट्राइक बॉलर के रूप में स्‍थापित किया है.

हैदराबाद के निम्‍न मध्‍यमवर्गीय परिवार में जन्‍मे सिराज अपने गेंदबाजी कौशल की बदौलत खेल की दुनिया में खूब नाम और पैसा कमा रहे हैं.उनके पिता ऑटो चलाते थे जबकि मां दूसरों के घरों में काम करती थीं.परिवार के इस खस्‍ता माली हालत के बीच सिराज ने टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलने का सपना देखा और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर इसे साकार किया.

नेटवर्थ करीब 45 करोड़ रुपये की
एक समय पढ़ाई न करने और दिनभर खेलने के लिए उन्‍हें मां की डांट झेलनी पड़ती थी लेकिन इसी क्रिकेट ने आज सिराज और उनके परिवार को समृद्धि और पहचान दिलाई है.नवंबर 2017 में टी20I के जरिये इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले सिराज आज देश का जानामाना चेहरा बन चुके हैं. विभिन्‍न रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 वर्षीय इस क्रिकेटर की नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये की है.

BCCI का बी ग्रेड का करार, विज्ञापनों से भी करते हैं कमाई

Mohammed Siraj, Mohammed Siraj Life Style, Mohammed Siraj Net Worth, Mian magic, Mohammed Siraj Magic, India Vs South Africa, IND Vs SA, मोहम्‍मद सिराज, मोहम्‍मद सिराज लाइफ स्‍टाइल, मोहम्‍मद सिराज नेटवर्थ, टीम इंडिया, भारत Vs दक्षिण अफ्रीका

सिराज को इस समय को बीसीसीआई का ग्रेड ‘बी’ का करार हासिल है.Mohammed Siraj/Instagram

लगातार विकेट लेने की काबलियत के कारण सिराज को ‘मियां मैजिक’ का संबोधन मिल चुका है.क्रिकेट का बड़ा ब्रांड बन चुके इस गेंदबाज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का ग्रेड ‘बी’ का करार हासिल है जिसके तहत उन्‍हें सालाना तीन करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके अलावा हर टेस्ट मैच के लिए उनहें 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये की फीस मिलती है. सिराज के हाल के जबर्दस्‍त प्रदर्शन को ध्‍यान में रखकर नए कांट्रेक्‍ट में उन्हें प्रमोट किया जा सकता है. विज्ञापनों और आईपीएल के जरिये भी वे कमाई कर रहे हैं.गेम्‍स 24X7 के फेंटेसी क्रिकेट प्‍लेटफॉर्म MY11 Circle ने हाल ही में उन्‍हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. कुछ अन्‍य ब्रांड्स के भी एड वे कर रहे हैं.

पिछले साल ही खरीदा है नया घर
आईपीएल में सिराज वर्ष 2018 से विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़े हैं.आईपीएल के 2024 सीजन के लिए RCB ने 7सात करोड़ रुपये की राशि में रिटेन किया है.पिछले वर्ष ही उन्‍होंने नया घर खरीदा है और आईपीएल सीजन के दौरान पूरी आरसीबी टीम को इस घर में डिनर पर आमंत्रित किया था.परिवार में सिराज के माता-पिता के अलावा बड़ा भाई भी है.क्रिकेट में सिराज ने अब तक जो भी हासिल किया,उसका श्रेय वे अपने स्‍वर्गीय पिता को देते हैं. उन्‍होंने एक बार कहा था,’मेरे पिता ने कम कमाई के बावजूद परिवार को अच्छे से चलाया. हमें किसी तरह की कमी नहीं महसूस होने दी.मैं आज जो भी हूं,उनकी ही बदौलत हूं.’

कारों का शानदार कलेक्‍शन

Mohammed Siraj, Mohammed Siraj Life Style, Mohammed Siraj Net Worth, Mian magic, Mohammed Siraj Magic, India Vs South Africa, IND Vs SA, मोहम्‍मद सिराज, मोहम्‍मद सिराज लाइफ स्‍टाइल, मोहम्‍मद सिराज नेटवर्थ, टीम इंडिया, भारत Vs दक्षिण अफ्रीका

सिराज आज टीम इंडिया के हर फॉर्मेट के प्रमुख तेज गेंदबाज बन चुके हैं.Mohammed Siraj/Instagram

सिराज के पास कारों का अपना कलेक्‍शन है.उनके कलेक्‍शन में बीएमडब्‍ल्‍यू 5 सीरीज सेडान,मसिर्डीज बेंज,महिंद्रा थार और टोयोटा कोरोला जैसी कारें शामिल हैं.वर्ष 2021 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्‍बेन टेस्‍ट में सिराज के मैच जिताऊ प्रदर्शन से खुश होकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उन्‍हें महिंद्रा थार गिफ्ट की थी.सिराज ने 2021 में बीएमडब्‍ल्‍यू कार खरीदने के बाद इसका फोटो अपने इंस्‍ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया था.

एशिया कप की प्राइज मनी ग्राउंड स्‍टाफ को कर दी थी भेंट
पिछले वर्ष सितंबर में एशिया कप के फाइनल में सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ 21 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे.उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम एशिया चैंपियन बनी थी.मैच के बाद बड़ा दिल दिखाते हुए सिराज ने प्‍लेयर ऑफ द फाइनल की राशि कोलंबो और कैंडी मैदान के ग्राउंड स्‍टाफ को भेंट कर दी थी.बता दें, बारिश के खलल के बीच एशिया कप का आयेाजन हुआ था और मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए ग्राउंड स्‍टाफ ने बहुत मेहनत की थी.सिराज ने अब तक 22 टेस्‍ट, 41 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट में तीन बार पारी में 5 या इससे अधिक हासिल कर चुके हैं .टी20 में 17 रन देकर चार विकेट अब तक उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. सिराज की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए सुनील गावस्‍कर ने एक बार कहा था कि सिराज पूरे जोश और जुनून के साथ गेंदबाजी करते हैं.उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि लगातार कई ओवर फेंकने के बाद भी उनकी गेंदों की रफ्तार में कमी नहीं आती.

Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Mohammed siraj

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here