[ad_1]

Congress Parliamentary Strategy Group meeting
– फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए आज अहम बैठक कर रही है। इसमें राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष, महासचिव, विधायक दल के नेता, पार्टी प्रभारी और संगठन के पदाधिकारी भाग लेगें।
दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में 32 राज्यों से मिले लोकसभा सीट वार आकलन की रिपोर्ट के आधार पर समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा करेगी। इसके अलावा इस बैठक में भारत न्याय यात्रा पर भी चर्चा की जाएगी।
इंडिया गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा
इससे पहले 30 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक हुई थी। दिल्ली में कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक के आवास पर हुई बैठक में 28 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन- INDIA की भावी सियासी रणनीति पर मंथन हुआ था। बैठक के बाद पार्टी महासचिव अविनाश पांडे ने बताया था कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक में कई अहम बिंदुओं पर काफी सार्थक चर्चा हुई। पांडे ने कहा, हमने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और इंडियन गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव जीतने में गठबंधन को कांग्रेस की तरफ से कितनी मदद मिल सकती है? इसके अलग-अलग पहलुओं पर भी विचार किया गया।
[ad_2]
Source link